महाराष्ट्र सहित 5 राज्यों में कोरोना के रोजाना केस में वृद्धि, 18 राज्यों में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

Published : Feb 20, 2021, 03:59 PM IST
महाराष्ट्र सहित 5 राज्यों में कोरोना के रोजाना केस में वृद्धि, 18 राज्यों में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं

सार

महाराष्ट्र के अलावा देश के राज्यों में भी दैनिक कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक हफ्ते में केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने कोरोनोवायरस के मामलों में तेजी देखी गई है।  

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के अलावा देश के राज्यों में भी दैनिक कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक हफ्ते में केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने कोरोनोवायरस के मामलों में तेजी देखी गई है।  

महाराष्ट्र में शुक्रवार तक भारत में सबसे अधिक कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटों में राज्य से 6,112 दैनिक नए मामले सामने आए। सरकार ने अब कहा है कि कुछ राज्य दैनिक नए मामलों में उतार-चढ़ाव देख रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दैनिक मामलों में वृद्धि हुई है।

केंद्र ने अपने बयान में कहा है कि केरल में कोरोनोवायरस के मामलों में तेजी जारी है। पिछले सात दिनों में छत्तीसगढ़ में भी दैनिक नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 259 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि केवल दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल में कुल सक्रिय कोविड -19 मामलों की संख्या 75.87% है।

24 घंटों में 18 राज्यों में नहीं हुई मौत
मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 18 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने किसी भी कोविड -19 मरीज की मौत नहीं हुई। ये हैं तेलंगाना, हरियाणा, J & K (UT), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख (UT), मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला