Shameful: दलितों को उल्टा लटका कर लाठियों से बुरी तरह पीटा, बकरी चुराने के संदेह में बर्बरता

Published : Aug 27, 2023, 10:04 PM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 10:06 AM IST
Goat

सार

चार दलितों को सिर्फ इसलिए मारा पीटा क्योंकि उनको संदेह था कि वह बकरी और कुछ कबूतरों की चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Dalit men beaten brutally: महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के अहमदनगर जिले के एक गांव में चार दलितों को पेड़ में उल्टा लटकाकर लाठियों से पिटाई की गई। छह लोगों ने मिलकर चार दलितों को सिर्फ इसलिए मारा पीटा क्योंकि उनको संदेह था कि वह बकरी और कुछ कबूतरों की चोरी किए हैं। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना श्रीरामपुर तालुका के हरेगांव की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है।

25 अगस्त की रात में चार दलितों को घर उठाया

अहमदनगर जिले के हरेगांव में 25 अगस्त की रात में गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने चार दलित युवकों को उनके घरों से उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को एक बकरी और कुछ कबूतर चुराने के संदेह में एक पेड़ से उल्टा लटका दिया गया और लाठियों से पीटा गया। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। चारों दलित युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। चारों की दबंगों ने बर्बर तरीके से पिटाई की है। पुलिस ने पीड़ितों में से एक पीड़ित शुभम मगाडे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इन लोगों के खिलाफ केस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान युवराज गलांडे, मनोज बोडाके, पप्पू पारखे, दीपक गायकवाड़, दुर्गेश वैद्य और राजू बोरेज के रूप में की गई है। पुलिस ने दावा किया कि दबंगों ने ही वीडियो शूट किया। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर हमले का वीडियो शूट किया जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद छह आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 364 (अपहरण) और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:

तो ठंडा नहीं है चांद? Chandrayaan-3 विक्रम लैंडर की पहली फाइंडिंग कर देगी हैरान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार