सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के लिए 50 साल का वर तलाश रही बेटी, रखी ये 3 शर्तें

Published : Nov 01, 2019, 02:01 PM IST
सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के लिए 50 साल का वर तलाश रही बेटी, रखी ये 3 शर्तें

सार

'एक 50 साल का हैंडसम आदमी चाहिए जो मेरी मम्मी का दिल जीत सके' सोशल मीडिया पर इन दिनों यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अस्था वर्मा नाम की एक युवती ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इतना ही नहीं आस्था ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मम्मी के साथ सेल्फी भी पोस्ट की है।   

नई दिल्ली. 'एक 50 साल का हैंडसम आदमी चाहिए जो मेरी मम्मी का दिल जीत सके' सोशल मीडिया पर इन दिनों यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अस्था वर्मा नाम की एक युवती ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इतना ही नहीं आस्था ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मम्मी के साथ सेल्फी भी पोस्ट की है। 

ये हैं तीन मुख्य शर्तें
आस्था ने वर के लिए तीन शर्ते रखी हैं, पहली कि शख्स शाकाहारी हो, दूसरी शराब न पीता हो और तीसरी वेल सेटल्ड हो। 

सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
बीती रात किए इस ट्वीट पर रिट्वीट की मानों बाढ़ सी आ गई हो। अच्छी बात यह है कि लोगों ने इस पोस्ट को पॉसिटिव लिया है। कुछ लोगों ने आस्था की इस पहल की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने तो दूसरों से सिफारिशें तक कर डाली। 

अस्था की मां की तरह और भी लोग हैं
आस्था की इस पोस्ट के बाद सामने आया है कि सिर्फ उसकी मम्मी ही इस दौड़ में अकेली नहीं है, बल्की कई इस उम्र के लोग हैं जो अकेले अपना जिंदगी जी रहें हैं और एक जीवन साथी की तलाश में लगे हैं। 

'टिंडर पर भी कोशिश कर चुकी हैं'
कई लोगों ने आस्था से पूछा कि वह अपनी मां के लिए मेट्रीमोनियल साइट्स पर ट्राई क्यों नहीं करती? जिसके जवाब में आस्था वर्मा ने कहा कि उन्होंने ट्राई किया यहां तक की टिंडर पर भी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आस्था वर्मा की पोस्ट न सिर्फ दिल की बात है, बल्की एक निश्चित उम्र में प्यार पाने के बारे में बनी रूढ़ियों को भी तोड़ती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी