पीएम मोदी बोले- दो मेड इन इंडिया वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली, यह गर्व की बात

Published : Jan 03, 2021, 12:26 PM IST
पीएम मोदी बोले- दो मेड इन इंडिया वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली, यह गर्व की बात

सार

नए साल की शुरुआत में भारत के लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर मिली है। दरअसल, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजीसीआई से अनुमति मिलने पर ना केवल खुशी जताई बल्कि कोरोना से जंग में इसे निर्णायक क्षण भी बताया। 

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत में भारत के लोगों को कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर मिली है। दरअसल, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी DCGI ने सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजीसीआई से अनुमति मिलने पर ना केवल खुशी जताई बल्कि कोरोना से जंग में इसे निर्णायक क्षण भी बताया। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया,  वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की जंग में एक निर्णायक क्षण! सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को DCGI की मंजूरी से एक स्वस्थ और कोविड मुक्त भारत की मुहिम को बल मिलेगा। इस मुहिम में जी-जान से जुटे वैज्ञानिकों-इनोवेटर्स को शुभकामनाएं और देशवासियों को बधाई।
 


दोनों वैक्सीन मेड इन इंडिया- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, यह गर्व की बात है कि दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है, वे दोनों मेड इन इंडिया हैं। यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमारे वैज्ञानिक समुदाय की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। वह आत्मनिर्भर भारत, जिसका आधार है- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।

'कोरोना वॉरियर्स के हम आभारी रहेंगे'
पीएम मोदी ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में असाधारण सेवा भाव के लिए हम डॉक्टरों, मेडिकल प्रोफेशनल्स, वैज्ञानिकों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और सभी कोरोना वॉरियर्स के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। देशवासियों का जीवन बचाने के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ड्रोन+उग्रवाद=नया खतरा? पूर्वोत्तर भारत की अहम संपत्तियों पर मंडराता “लो-कॉस्ट हाई-इम्पैक्ट” हमले का साया!
Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास