Deep Dive With Abhinav Khare: राम रहीम की काली करतूतों का खुलासा

डेरे के अंदर राम रहीम की गुफा ही उसकी अय्याशियों का अड्डा थी। राम रहीम वहां कभी भी लड़कियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। इनमें से अधिकतर लड़किया राम रहीम के पुरुष अंधभक्तों की पत्नियां हुआ करती थी।

Asianet News Hindi | Published : Sep 18, 2019 10:06 AM IST / Updated: Nov 18 2019, 04:07 PM IST

गुरमीत राम रहीम की ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार वो "धार्मिक संत,परोपकारी, वर्सेटाइल सिंगर,ऑलराउंडर,खिलाड़ी,फिल्म निर्देशक,अभिनेता,कला निर्देशक,संगीत निर्देशक,लेखक,गीतकार,आत्मकथाकार और  छायाचित्र निर्देशक भी हैं। रहीम खुद को भगवान का दूत भी बताते हैं। लेकिन वही राम रहीम उस साम्राज्य के राजा भी हैं, जिसमें हत्या, पुरुषों को नपुंसक बनाना और रेप करना रोजाना की दिनचर्या में शामिल है। 

Abhinav Khare

राम रहीम सिर्फ 7 साल की उम्र में डेरा पहुंचे थे। और वहां के रिति रिवाजों से बहुत कम ही उम्र में परिचित हो गए थे। शायद इसी वजह से शाह सतनाम ने स्वेच्छा से राम रहीम को डेरा प्रमुख बना दिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया बंदूक की नोक पर हुई थी। राम रहीम ने डेरा प्रमुख के रूप में जमकर सफलता बटोरी और एक छोटे से आश्रम को 700 एकड़ के साम्राज्य में तब्दील कर दिया। इस साम्राज्य में बड़ी-बड़ी इमारतें, दुकानों की लंबी कतारें, स्कूल, आर्ट हॉस्पिटल, होटल, दो प्रेटोल पंप और देश-विदेश में मौजूद कई संपत्तियां भी शामिल थी।   

युवाओं को आकर्षित करने के लिए राम रहीम ने बॉलीवुड मसाले के साथ फिल्में बनानी भी शुरू कर दी। इन फिल्मों में रॉक म्यूजिक, डांस नंबर और एक्शन भी भरपूर मात्रा में था। राम रहीम ने कुल पांच फिल्में बनाई, जिन्होंने कुल मिलाकर 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की। ये फिल्में थी MSG: The Messenger of God, MSG-2: The Messenger, MSG: The Warrior Lion Heart, Hind ka Napak ko Jawab and Jattu Engineer।

Deep Dive With Abhinav Khare
उनकी एक फिल्म में लाइन थी- हमें मारना अपने आपको मारने के बराबर है। और यह लाइन एक हद तक सच भी थी। राम रहीम का सच सामने लाने में और उसके साम्राज्य को खत्म करने में 15 साल, कोर्ट की 200 सुनवाईयां, 2 निर्भीक साध्वियों की जरूरत पड़ी। इनमें से एक साध्वी अल्पसंख्यक भी थी। 

डेरे के अंदर राम रहीम की गुफा ही उसकी अय्याशियों का अड्डा थी। राम रहीम वहां कभी भी लड़कियों को बुलाता था और उनका यौन शोषण करता था। इनमें से अधिकतर लड़किया राम रहीम के पुरुष अंधभक्तों की पत्नियां हुआ करती थी। साल 2012 में राम रहीम के एक पुराने भक्त ने कोर्ट में  एक याचिका दायर की, जिसमें कहा गया था कि राम रहीम के आश्रम में उनके 400 भक्तों को नपुंसक बनाया गया था। इसके साथ ही राम रहीम का असली चेहरा दुनिया के सामने आना शुरू हुआ। इसके बाद दो साध्वियों ने कोर्ट में गवाही दी की राम रहीम ने उनका यौन शोषण किया है। इनमें  से एक अल्पसंख्यक भी थी। यह कहा जाता है कि 40 से 50 लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था, पर उनमें से कोई भी गवाही देने के लिए तैयार नहीं हुई। रामचन्द्र छत्रपती के अखबरा पूरा सच में प्रकाशित होने वाले अनजान लड़कियों के पत्रों के पीछे भी राम रहीम का ही हाथ था। 

 

राम रहीम ने अपने अध्यात्म और दिखावे के पीछे अपनी काली करतूतों को अंजाम दिया। उसने मासूम लोगों को अपना अंधभक्त बनाया और उनके भरोसे और विश्वास का गलत फायदा उठाया। यही है राम रहीम की घिनौनी कहानी।   

कौन हैं अभिनव खरे

अभिनव खरे एशियानेट न्यूज नेटवर्क के सीईओ हैं, वह डेली शो 'डीप डाइव विद अभिनव खरे' के होस्ट भी हैं। इस शो में वह अपने दर्शकों से सीधे रूबरू होते हैं। वह किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। उनके पास किताबों और गैजेट्स का एक बड़ा कलेक्शन है। बहुत कम उम्र में दुनिया भर के 100 से भी ज्यादा शहरों की यात्रा कर चुके अभिनव टेक्नोलॉजी की गहरी समझ रखते है। वह टेक इंटरप्रेन्योर हैं लेकिन प्राचीन भारत की नीतियों, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था और फिलॉसफी जैसे विषयों में चर्चा और शोध को लेकर उत्साहित रहते हैं। उन्हें प्राचीन भारत और उसकी नीतियों पर चर्चा करना पसंद है इसलिए वह एशियानेट पर भगवद् गीता के उपदेशों को लेकर एक सफल डेली शो कर चुके हैं।

अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में प्रासारित एशियानेट न्यूज नेटवर्क के सीईओ अभिनव ने अपनी पढ़ाई विदेश में की हैं। उन्होंने स्विटजरलैंड के शहर ज्यूरिख सिटी की यूनिवर्सिटी ETH से मास्टर ऑफ साइंस में इंजीनियरिंग की है। इसके अलावा लंदन बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में एमबीए (MBA) भी किया है।
 

Share this article
click me!