मानहानि मामलाः राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई

Published : Aug 12, 2024, 10:23 AM IST
मानहानि मामलाः राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि मामले में आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। राहुल गांधी पर अमित शाह को हत्या के मामले में आरोपी बताने का आरोप है।

दिल्ली : प्रतिक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट में आज फिर से सुनवाई के लिए आएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हत्या के मामले में आरोपी बताने वाले बयान पर यह मामला दर्ज किया गया था। पिछले महीने जब इस मामले की सुनवाई हुई थी तब राहुल गांधी खुद कोर्ट में पेश हुए थे। राहुल गांधी का कहना था कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है। आज कोर्ट में शिकायतकर्ता की दलीलें सुनी जाएंगी। 2018 में चायबासा में दिए गए एक भाषण में अमित शाह को हत्यारा बताने वाले बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। 

भाजपा अध्यक्ष रहते अमित शाह पर की गई हत्यारे वाली टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को पहले ही जमानत दे दी है। 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष रहते अमित शाह को हत्या के मामले में आरोपी बताने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को विजय मिश्रा ने अपमानजनक बताया था। विजय मिश्रा का कहना है कि राहुल गांधी ने जो अपराध किया है उसके लिए उन्हें दो साल तक की सजा हो सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा