
नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। कोरोना जैसे लक्षणों को देखते हुए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मंगलवार को केजरीवाल का कोरोना टेस्ट होगा।
केजरीवाल हर रोज कोरोना की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। लेकिन सोमवार को उन्होंने अपनी सभी मीटिंग भी रद्द कर दीं। इससे पहले आप सरकार ने बिना लक्षणों वाले लोगों के कोरोना टेस्ट पर रोक लगा रखी है। सिर्फ लक्षण होने पर ही टेस्ट किए जा रहे हैं।
केजरीवाल के मंत्री ने की पुष्टि
केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक टीवी चैनल में केजरीवाल की तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जो लोग सीएम केजरीवाल के संपर्क में आए हैं। उन लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। सीएम ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
दिल्ली में कोरोना की स्थिति
दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 28936 केस सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 10999 लोग ठीक हो चुके हैं। 812 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 17125 लोगों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली के अस्पतालों में बाहरी लोगों के इलाज पर रोक लगी
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी बॉर्डर को खोल दिया है। लेकिन यहां अन्य राज्य के लोगों का दिल्ली के अस्पतालों में इलाज नहीं हो पाएगा। सिर्फ केंद्र सरकार के अस्पतालों में बाहरी लोग इलाज करा सकेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.