
Delhi Election exit poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को सभी 70 सीटों के लिए वोट पड़े। दिल्लीवालों ने अपने मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। 8 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान किया जाएगा। लेकिन नतीजे आने के पहले विभिन्न संस्थाओं के एग्जिट पोल नतीजे आ चुके हैं। इन एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार, इस बार दिल्ली राज्य की गद्दी बीजेपी के खाते में जा रही है। तीन दशक के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। चौथी बार उसकी सत्ता में वापसी का सपना टूटता नजर आ रहा है।
दिल्ली में एक्जिट पोल, बीजेपी की वापसी के संकेत दे रहे हैं। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी पहली बार बेहद खराब परिणाम का सामना करती दिख रही है।
दिल्ली चुनाव को लेकर मैट्रिज (Matriz exit Poll) का दावा है कि आप को 32 से 37 सीटें मिल रही हैं तो बीजेपी को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को अधिकतम एक सीट पर जीत मिल सकती।
पी-मार्क (P-Marq) के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को 39-49 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को अधिकतम एक सीट हासिल हो सकती है।
चाणक्या स्ट्रैटेजिस (Chanakya Strategies) के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है जबकि बीजेपी पूर्ण बहुमत में आने के साथ 39-44 सीटें जीत सकती है। चाणक्या के अनुसार, कांग्रेस को भी दो से तीन सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।
JVC की एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है तो बीजेपी को 39 से 45 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को एक भी सीट हासिल होती नहीं दिख रही।
| सर्वे एजेंसी | AAP | BJP | Congress |
| मैट्रिज | 32-37 | 35-40 | 0-1 |
| पी-मार्क | 21-31 | 39-49 | 0-1 |
| चाणक्या स्ट्रैटेजिस | 25-28 | 39-44 | 2-3 |
| JVC | 22-31 | 39-45 | 0-1 |
| पीपुल्स इनसाइट | 25-29 | 40-44 | 0-1 |
| पीपुल्स पल्स | 10-19 | 51-60 | 00 |
| पोल डायरी | 18-25 | 42-50 | 0-2 |
| डीवी रिसर्च | 26-34 | 36-44 | 00 |
| वीप्रिसाइड | 46-52 | 18-23 | 0-1 |
| माइंड ब्रिंक | 44-49 | 21-25 | 0-1 |
पिछले दो चुनावों में दिल्ली को लेकर एग्जिट पोल और वास्तविक रिजल्ट में काफी अंतर रहा है। 2020 और 2015 में, एग्जिट पोल के सर्वेक्षण ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की जीत की बात तो कही थी लेकिन बहुत मामली अंतर दिखाया गया। जब रिजल्ट आया तो जीत एकतरफा रही। 2015 में, एग्जिट पोल में AAP को 42 सीटें दी गईं लेकिन हकीकत में वह 70 में 67 सीटें जीती थी। इसी तरह 2020 में आप को एग्जिट पोल में 56 सीटें मिली थीं लेकिन वास्तविकता में 62 सीटों पर आप ने जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें:
अमेरिका से वापस आए 104 भारतीय: 48 की उम्र 25 से कम, 12 नाबालिग, एक 4 साल का
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.