दिल्ली; आप के बागी कपिल मिश्रा को टिकट; सिसोदिया के सामने रवि नेगी; केजरीवाल के खिलाफ नाम तय नहीं

दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 11:07 AM IST / Updated: Jan 17 2020, 05:38 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 57 लोगों के नाम हैं। मनोज तिवारी ने बताया, इनमें चार महिलाएं भी हैं। वहीं, 11 एससी उम्मीदवार भी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सभी 70 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। 

भाजपा की लिस्ट

Latest Videos

सीट प्रत्याशी
रोहिणीविजेंद्र गुप्ता
मॉडल टाउनकपिल मिश्रा
शालिमार बागरेखा गुप्ता
चांदनी चौकसुमन गुप्ता
नरेलानील दमन खत्री
तिमारपुरसुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्श नगरराजकुमार भाटिया
बादलीविजय भगत
रिठालामनीष चौधरी
बवाना किराड़ीरविंद्र कुमर इंद्राज
मुंडकामास्टर आजाद सिंह
किराड़ीअनिल झा
सुल्तानपुर माजरा रामचंद्र छावरिया
मंगोलपुरीकर्म सिंह करमा
 शकूरबस्तीएससी वत्स
 वजीरपुरमहेंद्र नाथ पाल
 सदर बाजारजय प्रकाश
बल्लीमारानलता सोढ़ी
करोलबागयोगेंद्र चंदौलिया
पटेलनगरप्रवेश रतन
मोती नगरसुभाष सचदेवा
मादीपुरकैलाश सांकला
तिलक नगरराजीव बब्बर
जनकपुरीआशीष सूद
द्वारकाप्रद्युम्न राजपूत
 मटियालाराजेश गहलोत
पालमविजय पंडित
राजेंद्र नगरसरदार आरपी सिंह
जंगपुरासरदार इमप्रीत सिंह बख्शी
मालवीय नगरशैलेंद्र सिंह मोंटी
आरके पुरमअनिल शर्मा
त्रिनगरतिलक राम गुप्ता
मटिया महलरवीन्द्र गुप्ता
विकास पुरी संजय सिंह
 उत्तम नगरकृष्ण गहलोत
नजफगढ़अजीत खरखरी
बिजवासनसतप्रकाश राणा
छतरपुरब्रह्म सिंह तंवर
देवलीअरविंद कुमार
अंबेडकर नगरखुशी राम
ग्रेटर कैलाशशिखा राय
तुगलकाबादविक्रम बिधूड़ी
बदरपुर-रामवीर सिंह
 ओखलाब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरीकिरण वैद 
कोंडलीराजकुमार
पटपड़गंजरवि नेगी
लक्ष्मी नगरअभय कुमार वर्मा
विश्वास नगर ओपी शर्मा
 गांधी नगरअनिल वाजपेई
 रोहताश नगर जितेंद्र महाजन
सीलमपुर कौशल मिश्रा
घोंडाअजय महावर
बाबरपुरनरेश गौड़
 गोकुलपुररणजीत कश्यप
मुस्तफाबादजगदीश प्रधान
करावल नगरमोहन सिंह बिष्ट

8 फरवरी को मतदान, 13 को आएंगे नतीजे
दिल्ली में एक चरण में चुनाव होगा। 8 फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली में 70 सीटों में से 58 सामान्य के लिए हैं, जबकि 12 एससी हैं। यहां एसटी के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

महाराष्ट्र, झारखंड के बाद अब दिल्ली में चुनौती
उधर, भाजपा ने पिछले एक साल में 5 राज्यों में सत्ता गंवा दी है। पार्टी के ऊपर एक बड़ी चुनौती है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को आप से तीन गुना ज्यादा वोट मिले। ऐसे में भाजपा इस प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। हालांकि, पार्टी इस बार फिर मोदी के चेहरे, राम मंदिर, नागरिकता कानून, सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों के साथ मैदान में उतरेगी।

दिल्ली में 2 साल में दो बार चुनाव हुए
दिल्ली में 2014 लोकसभा चुनाव के पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। तब किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। हालांकि, आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर हो रहीं आलोचनाओं के चलते उन्होंने सिर्फ 49 दिन में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 में फिर विधानसभा हुए। इसमें आप को पूर्ण बहुमत मिला। भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिलीं।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
'बच्चे की बलि दे दो, चमक उठेगा स्कूल' हाथरस की घटना से हर मां-बाप SHOCKED
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS