
Delhi Govt big decision: अगर आपके पास 15 साल पुरानी गाड़ी है और आप दिल्ली क्षेत्र में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली की नई बनी बीजेपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लिए गए इस फैसले के बाद अब राज्य में पुरानी गाड़ियों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार ने 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन (Fuel) न देने का फैसला किया है। सरकार ने कहा कि इससे राजधानी में प्रदूषण (Pollution) कम होगा। यह प्रतिबंध 31 मार्च से लागू होगा।
हालांकि, दिल्ली की जनता इस फैसले से बहुत खुश नहीं है। सरकार के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग इस फैसले से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि वाहन की उम्र के बजाय उसकी स्थिति के आधार पर चलने की अनुमति मिलनी चाहिए। एक स्थानीय नागरिक ने कहा: अगर गाड़ी अच्छी हालत में है और प्रदूषण नहीं फैला रही तो इसे क्यों रोका जाए? कैब ड्राइवरों और कुछ निवासियों ने फैसले का समर्थन किया जबकि कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.