दिल्ली शराब घोटाले मामले में कोर्ट के सामने VC के जरिए पेश हुए केजरीवाल, ED के 6वें समन पर बोले- 'अगली तारीख पर आऊंगा'

Published : Feb 17, 2024, 10:44 AM ISTUpdated : Feb 17, 2024, 12:11 PM IST
ed kejriwal

सार

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केजरीवाल को ED के कहने पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने पेश होना था। हालांकि, वो कोर्ट में पेश न होने की दलील देते हुए कहा कि वो बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से वह पेश नहीं हो पा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के शराब घोटाले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ED द्वारा बार-बार समन जारी करने के बाद शनिवार (17 फरवरी) को राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। बता दें कि दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केजरीवाल को ED के कहने पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने पेश होना था। हालांकि, वो कोर्ट में पेश न होने की दलील देते हुए कहा कि वो बजट और विश्वास प्रस्ताव की वजह से वह पेश नहीं हो पा रहे हैं। अगली तारीख पर आ जाऊंगा। इसके बाद 16 मार्च को अब इस मामले की अगली सुनवाई होने वाली है। वहीं दिल्ली विधानसभा में आज विश्वास मत पर चर्चा भी होने वाली है।

कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने वकील के द्वारा पेशी से छूट के लिए एप्लीकेशन लगाई थी। इससे पहले ED ने केजरीवाल को 5 बार दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। हालांकि, वो हर बार ED के सामने पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद ED ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) ने सोमवार (19 फरवरी) को सीएम को छठी बार भी तलब किया है।

दिल्ली शराब घोटाले मामले पर अपडेट

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।वहीं केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए नेता का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। ED ने शराब घोटाले में केजरीवाल के भी तार जुड़े होने के शक में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उन्हें AAP नेता को 6 बार समन भेज चुकी थी, लेकिन वो एक बार भी हाजिर नहीं हुए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: बहुमत पर सवाल नहीं, न विपक्ष ने की मांग, अरविंद केजरीवाल लेकर आए विश्वास प्रस्ताव, बताई ये वजह

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले