राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बने, दिल्ली कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

Published : Jan 31, 2021, 07:32 PM IST
राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बने, दिल्ली कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव

सार

कांग्रेस में एक बार फिर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज होने लगी है। दिल्ली कांग्रेस ने प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाना चाहिए। दरअसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया। 

नई दिल्ली. कांग्रेस में एक बार फिर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज होने लगी है। दिल्ली कांग्रेस ने प्रस्ताव पास किया है कि राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाना चाहिए। दरअसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया। 

बताया जा रहा है कि इस बैठक में  तीन प्रस्ताव किए गए हैं। इनमें राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी इस्तीफे की मांग की गई है। 

15-30 मई के बीच होगा पार्टी अध्यक्ष का चुनाव
हाल ही में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि 2021 में 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए मई में 15-30 के बीच तारीख तय की जानी है। इस साल तमिलनाडु, केरल, प बंगाल, पुड्डुचेरी और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

पार्टी का एक गुट अभी चाहता है नेतृत्व परिवर्तन
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। हालांकि, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे चुके हैं। हाल ही में हुई बैठक में भी गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम ने कांग्रेस में तुरंत संगठन चुनाव कराने की मांग की। वहीं, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, एके एंटनी, तारिक अनवर और ओमान चांडी ने इस पर आपत्ति जताई थी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?