दिल्ली: 4 मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग, 28 फायर टेंडर मौजूद; 3 अग्निशमन कर्मी घायल

Published : Nov 04, 2019, 07:45 AM ISTUpdated : Nov 04, 2019, 09:47 AM IST
दिल्ली: 4 मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग, 28 फायर टेंडर मौजूद; 3 अग्निशमन कर्मी घायल

सार

राजधानी दिल्ली के पीरगढ़ी इलाके में बीती रात चार मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग बगल की इमारत में भी फैल गई। मौके पर 28 फायर टेंडर मौजूद हैं। इसके अलावा 3 अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने की वजह से घायल हो गए हैं। 

दिल्ली. राजधानी दिल्ली के पीरगढ़ी इलाके में बीती रात चार मंजिला कॉस्मेटिक की फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग बगल की इमारत में भी फैल गई। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर 28 फायर टेंडर मौजूद हैं। इसके अलावा 3 अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने की वजह से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग रविवार देर रात लगी। आग लगने से फैक्ट्री का पिछला हिस्सा गिर गया। सुबह होते तक आग पर काबू पाने की खबर है।

 

PREV

Recommended Stories

कोलकाता में बनी Lionel Messi की 70-फीट ऊंची मूर्ति, 14 साल बाद भारत में फुटबॉल के दिग्गज
गजब का पागलपन! Lionel Messi की एक झलक पाने कपल ने कैंसल कर दिया हनीमून प्लान