Delhi Fog Weather Flight Advisory: सोमवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर गहरा कोहरा छाने से करीब 200 फ्लाइटें प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट ने विशेष सलाह जारी की कि लो-विजिबिलिटी प्रॉसिजर्स के तहत ही ऑपरेशन हो रहे हैं।
FlightRadar24 के डेटा के अनुसार सुबह 8:45 बजे तक 144 डिपार्चर और 51 अराइवल फ्लाइट्स में देरी हुई है। जबकि 6 फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट ने बताया कि ऑपरेशन CAT III प्रॉसिज़र्स के तहत चल रहे हैं, जिससे अत्यंत कम दृश्यता में भी एयरक्राफ्ट सुरक्षित लैंड कर सकते हैं।
25
एयरपोर्ट ने दिए अपडेट्स
एयरपोर्ट की ओर से X (पूर्व Twitter) पर अपडेट दिया गया। 'घने कोहरे के कारण उड़ानें वर्तमान में श्रेणी III (CAT III) की स्थिति में संचालित की जा रही हैं। देरी या उड़ानें रद्द हो सकती हैं। हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सहायता कर रही हैं। लेटेस्ट उड़ान अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।'
35
एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार सुबह एडवाइजरी जारी की कि दिल्ली और हिंदन एयरपोर्ट पर ऑपरेशन धीमे हो सकते हैं, मौसम सामान्य होते ही फ्लाइट्स प्लान के अनुसार उड़ान भरेंगी। यात्री समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचें।
45
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
रविवार शाम से एयरइंडिया की एडवाइजरी जारी है। जिसमें फ्लाइट डिले की आशंका जताई गई है। यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने और अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी। स्पाइसजेट ने भी यात्रियों से अतिरिक्त समय रखने और फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील।
55
उत्तर भारत में ठंड और कोहरा जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा, अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में रात और सुबह को कोहरा 31 दिसंबर तक ऐसी स्थिति रह सकती है। पूर्व उत्तर प्रदेश में दृश्यता कम जनवरी 1 तक, बाद में सुधार हो सकता है। दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C है।