जामा मस्जिद का मुख्य गुंबद का अंतिम हिस्सा टूटा, शाही इमाम बुखारी ने बताई पूरी कहानी

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को अवगत कराने के साथ साथ वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। प्रधानमंत्री से वह मस्जिद की मरम्मत तत्काल कराने का अनुरोध करेंगे।

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2022 4:28 PM IST / Updated: May 31 2022, 12:39 AM IST

नई दिल्ली। दिल्ली में ओलावृष्टि और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान की वजह से हर ओर अफरातफरी का माहौल है। सड़कें गाड़ियों की लंबी कतारों से जाम हैं। सोमवार को आफत वाली बारिश और आंधी ने जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद का आखिरी हिस्सा तोड़ दिया। ऐतिहासिक जामा मस्जिद का हिस्सा टूटने से हड़कंप मच गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मीनारों और मस्जिद के कई हिस्सों से पत्थर गिरने से दो लोग घायल भी हुए हैं। 

क्या बताया शाही इमाम बुखारी ने...

Latest Videos

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मीनारों और मस्जिद के अन्य हिस्सों से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए। मुख्य गुंबद का कलास (अंतिम) गिर गया। जामा मस्जिद के और नुकसान को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। मस्जिद के ढांचे के कुछ पत्थर भी ढीले हो गए और गिर गए। उन्होंने कहा कि वह आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को अवगत कराने के साथ प्रधानमंत्री को मस्जिद की तत्काल मरम्मत के लिए पत्र लिखेंगे।

वक्फ बोर्ड ने सर्वे के लिए भेजी टीम

उधर, दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि क्षति के आकलन और निरीक्षण के लिए एक टीम जामा मस्जिद भेजी गई है। वक्फ बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि जो सिरा गिरा है उसका वजन लगभग 300 किलोग्राम है। इसे वापस ठीक करना और मरम्मत करना एक मुश्किल काम है। नुकसान का पूरी तरह से आकलन करने के बाद हम निर्णय लेंगे।

जामा मस्जिद को प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान

पिछले साल जून में भी जामा मस्जिद की दक्षिणी मीनार से कुछ पत्थर के टुकड़े तूफान के बाद गिर गए थे। 2020 में भी शहर में भूकंप के झटकों से मस्जिद को नुकसान पहुंचा था। इसके कार्यवाहकों ने कहा कि मस्जिद परिसर के गेट नंबर 3 के पास मीनार से पत्थरों के कुछ टुकड़े गिरे थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा