नई दिल्ली. दिल्ली के 250-वार्ड नगर निगम (Delhi MCD Chunav Result 2022) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी जीत मिली है। आप ने 134 सीट जीतकर 15 साल से नगर निगम की सत्ता पर कायम भाजपा का राज खत्म कर दिया है। भाजपा को 104 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीट पर जीत मिली है। MCD के चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे। इसमें 709 महिलाओं सहित 1,349 दावेदारों ने अपनी किस्मत आजामाई। जहां आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए, वहीं कांग्रेस ने 247 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

03:48 PM (IST) Dec 07
आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीट पर जीत मिली है।
02:37 PM (IST) Dec 07
दिल्ली एमसीडी के 250 सीटों के लिए हुए चुनाव में से 247 सीटों का रिजल्ट आ गया है। आप ने 133 सीट पर जीत दर्ज की है, पार्टी एक सीट पर आगे है। भाजपा ने 103 सीट पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे है। कांग्रेस ने आठ सीट पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे है। वहीं, अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
02:32 PM (IST) Dec 07
एमसीडी चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस पहुंच गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
02:15 PM (IST) Dec 07
एमसीडी चुनाव में जीत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस आ रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
02:13 PM (IST) Dec 07
एमसीडी चुनाव में आप ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2 सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 103 सीट जीते हैं। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
02:03 PM (IST) Dec 07
250 सीटों पर हुए एमसीडी चुनाव में आप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। आप ने 129 सीटों पर जीत दर्ज की है। चार सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 101 सीट जीते हैं और 4 सीट पर पार्टी को बढ़त है। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।
01:32 PM (IST) Dec 07
आप ने 117 सीट पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी 13 सीट पर आगे है। भाजपा को 97 सीट पर जीत मिली है 10 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 7 सीट पर जीत मिली है और 1 पर बढ़त है।
01:10 PM (IST) Dec 07
आप को 113 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 20 सीट पर आगे है। भाजपा को 93 सीट पर जीत मिली है 11 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 6 सीट पर जीत मिली है और 3 पर बढ़त है।
12:52 PM (IST) Dec 07
आप को 105 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 30 सीट पर आगे है। भाजपा को 85 सीट पर जीत मिली है 17 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 5 सीट पर जीत मिली है और 4 पर बढ़त है।
12:20 PM (IST) Dec 07
आप को 93 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 74 सीट जीते हैं और 30 पर आगे है। कांग्रेस ने चार सीट जीते हैं और 7 पर आगे है। जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में जश्न मनाया जा रहा है।
12:10 PM (IST) Dec 07
पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा है कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते। लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई पसंद करते हैं। नतीजे अच्छे आ रहे हैं। एमसीडी में हमारा बहुमत आ रहा है। दिल्ली के कूड़ा के पहाड़ों पर असली झाड़ू चलेगा।
11:52 AM (IST) Dec 07
आम आदमी पार्टी ने 73 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 63 सीट पर आगे है। बीजेपी को 52 सीट पर जीत मिली है और 48 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं और 6 पर आगे चल रही है।
11:32 AM (IST) Dec 07
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया और जनता के साथ विश्वासघात किया है, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं।
11:25 AM (IST) Dec 07
आम आदमी पार्टी ने 31 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 101 सीट पर आगे है। बीजेपी को 32 सीट पर जीत मिली है और 74 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं और 6 पर आगे चल रही है।
11:02 AM (IST) Dec 07
बीजेपी और आप को 14-14 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने दो सीट जीत लिए हैं। आप 116 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 91 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 9, निर्दलीय 3 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है।
10:55 AM (IST) Dec 07
दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में हमने आप की भ्रष्टाचार की पोल खोली। उनकी नौतिकता के पतन की बातें कही हैं। 15 साल से दिल्ली निगम में भाजपा सत्ता में है। हम चौथी बार निगम में सरकार बनाने वाले हैं। आप के नेता कह रहे थे कि बीजेपी को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी। आज उन्हें जनता ने आईना दिखाया है। दिल्ली के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने काम किया है। भाजपा अंतिम परिणाम तक पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी।
10:49 AM (IST) Dec 07
बीजेपी को 10 और आप को 6 सीटों पर जीत मिली है। आप 121 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 96 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 11, निर्दलीय 5 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है।
10:33 AM (IST) Dec 07
नवीनतम रुझानों में आम 129 सीटों पर और बीजेपी 106 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 10 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।
10:16 AM (IST) Dec 07
नवीनतम रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। आप 129 सीटों पर और बीजेपी 108 सीटों पर आगे है। बीजेपी और आप ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।
10:00 AM (IST) Dec 07
आप नेता राघव चड्ढा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया पहले से वहां मौजूद। आप नेता अतिशी और सौरभ भारद्वाज आप दफ्तर पहुंचे।
09:51 AM (IST) Dec 07
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 110 सीटों पर, AAP 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
09:39 AM (IST) Dec 07
नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
09:26 AM (IST) Dec 07
हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज
09:14 AM (IST) Dec 07
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझानों में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों में जबर्दस्त टक्कर दिख रही। कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। 250 सीटों के रुझानों में दोनों ही पार्टियां बराबर टक्कर दे रही हैं।
09:11 AM (IST) Dec 07
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे जिसके लिए मतगणना की जा रही है। ड्रोन वीडियो बुराड़ी और ITI धीरपुर के मतगणना केंद्र से है जहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।pic.twitter.com/hFWF6kabhT
09:05 AM (IST) Dec 07
दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों के रुझानों में आप और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों पार्टी एक-दूसरे से आगे-पीछे होती दिख रही हैं।
AAP- 124
BJP- 115
Cong- 05
08:59 AM (IST) Dec 07
दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 32, AAP 8 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
08:16 AM (IST) Dec 07
दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है।
07:42 AM (IST) Dec 07
आम आदमी पार्टी ने नया नारा दिया है- 'अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल'। दरअसल, एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप को बहुमत मिलता देख आप के दफ्तर में उत्साह है।
07:03 AM (IST) Dec 07
एग्जिट पोल में आजतक-एक्सिस माई इंडिया ने आप को 149-171 सीटें, बीजेपी के 69-91 सीटें और कांग्रेस के 3-7 सीटें जीतने का दावा किया है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने आप के 146-156 सीटें, बीजेपी के 84-94 और कांग्रेस के 6-10 सीटें जीतने की बात कही है।
06:20 AM (IST) Dec 07
केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां, 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।
06:19 AM (IST) Dec 07
राज्य चुनाव आयोग ने जो 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए हैं, उनमें शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन भी शामिल हैं।
06:18 AM (IST) Dec 07
आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव आयोग ने 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया गया है।