भाजपा सांसद गंभीर ने क्यों कहा, मुझे गाली देने से प्रदूषण कम होगा तो जी भर के गालियां दीजिए

Published : Nov 15, 2019, 05:34 PM ISTUpdated : Nov 15, 2019, 06:06 PM IST
भाजपा सांसद गंभीर ने क्यों कहा, मुझे गाली देने से प्रदूषण कम होगा तो जी भर के गालियां दीजिए

सार

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर बैठक से गायब रहने पर सांसद गौतम गंभीर को ट्रोल किया गया। दिल्ली में तो उनके गायब होने के पोस्टर तक लग गए। इंदौर में उनका जलेबी खाते हुई फोटो भी वायरल हुई। कुछ देर बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर ट्रोलर्स और आप को जवाब दिया।   

नई दिल्ली. दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर बैठक से गायब रहने पर सांसद गौतम गंभीर को ट्रोल किया गया। दिल्ली में तो उनके गायब होने के पोस्टर तक लग गए। इंदौर में उनका जलेबी खाते हुई फोटो भी वायरल हुई। कुछ देर बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर ट्रोलर्स और आप को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे गाली देने से दिल्ली का प्रदूषण कम होगा तो आप जी भर के गालियां दीजिए।

कैसे शुरू हुआ विवाद
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर संसद की स्थायी समिति की बैठक होनी थी, लेकिन उसमें 29 में से सिर्फ 4 सांसद पहुंचे। बैठक रद्द करनी पड़ी, लेकिन इसके बाद गौतम गंभीर की पोहा जलेबी खाने की तस्वीर वायरल होने लगी। आप ने भी गौतम गंभीर की पोहा जलेबी खाने की तस्वीर पोस्ट कर निशाना साधा है।

आप ने गंभीर पर साधा निशाना

संसद की स्थायी समिति में बैठक में सांसद गौतम गंभीर को भी बुलाया गया था, लेकिन एक दिन पहले ही वीवीएस लक्ष्मण ने जलेबी खाते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने कहा इंदौर में दिन की एक अच्छी शुरुआत। तस्वीर में गौतम गंभीर भी थे। जलेबी खाने की तस्वीर पोस्ट कर आप ने लिखा, दिल्ली वायु प्रदूषण से परेशान है और गौतम गंभीर इंदौर में मस्ती कर रहे हैं। सांसदों को दिल्ली आना चाहिए था, लेकिन किसी के नहीं आने पर बैठक रद्द करनी पड़ी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!