दिल्ली पुलिस ने लाल किले हिंसा के आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया, 50 हजार रुपए का था इनाम

Published : Feb 07, 2021, 07:53 PM IST
दिल्ली पुलिस ने लाल किले हिंसा के आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया, 50 हजार रुपए का था इनाम

सार

दिल्ली पुलिस की क्राइम बेंच ने रविवार को लाल किले में हिंसा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुखदेव पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम बेंच ने रविवार को लाल किले में हिंसा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुखदेव पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 

गणतंत्र दिवस के दिन हुई थी हिंसा
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला था। इस दौरान राजधानी में लाल किले समेत तमाम जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया था। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों के हमले में राजधानी में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 34 एफआईआर दर्ज की थीं।

टिकरी बॉर्डर पर किसान की मौत
आंदोलन के बीच टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की सुसाइड का मामला सामने आया है। जींद के रहने वाले कर्मबीर नामक इस किसान ने फांसी लगा ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसान ने लिखा कि भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद। मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही है। कोई नहीं जानता कि काले कानून कब वापस होंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'
Iran Crisis : Tehran से लौट रहे भारतीय नागरिकों ने सुनाई आपबीती, बताया क्या है पूरा सच