रात में रोका तो चाकू घोंप ली पुलिसवाले की जान, एनकाउंटर में मारा गया अपराधी

Published : Nov 24, 2024, 02:31 PM ISTUpdated : Nov 24, 2024, 02:37 PM IST
Delhi Police constable Kiran Pal

सार

दिल्ली में पुलिसकर्मी की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। संगम विहार में हुई मुठभेड़ में अपराधी ने पुलिस पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत।

नई दिल्ली। दिल्ली में अपराधियों ने चाकू घोंपकर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। घटना के एक दिन बाद मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अपराधी के साथ मुठभेड़ दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

28 साल के पुलिस कॉन्स्टेबल किरण पाल शुक्रवार की रात गोविंदपुरी इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को रोका था। उनकी हरकतें संदिग्ध लगी थी। इन तीनों ने चाकू गोदकर किरण पाल की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। शनिवार को दो हमलावरों 20 साल के दीपक मैक्स और 18 साल के कृष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा अपराधी राघव पकड़ में नहीं आया था।

पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा, अपराधी ने चलाई गोली

पुलिस को पता चला कि राघव संगम विहार में अपने ठिकाने में छिपा हुआ है। इसके बाद शनिवार देर रात पुलिस की स्पेशल टीम उस इलाके में पहुंची। आरोपी से कहा गया कि सरेंडर कर दो, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई।

गोली लगने से राघव गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत पास के हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं। वे नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए अपराध करते हैं।

लूट की तैयारी कर रहे थे तीनों कांस्टेबल ने रोका तो की हत्या

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तीनों गोविंदपुरी इलाके में एक स्कूटर पर सवार होकर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। वे लोगों को लूटने की फिराक में थे तभी कांस्टेबल ने तीनों को रोक दिया। कांस्टेबल बाइक से गश्त कर रहे थे। पूछताछ की गई तो संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पाल पर पत्थर फेंके। पाल ने अपनी बाइक से उनके स्कूटर को रोक दिया और चाबी निकाल ली। उसी समय उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाला और पाल पर वार कर दिया।

पास के बूथ से अधिकारी तुरंत पाल को मजीदिया अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके सीने और पेट पर चाकू मारा गया था। पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले थे। वह 2018 में कांस्टेबल के तौर पर दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: सरकारी अस्पताल आए विधायक ने नर्स से उठवाई चप्पल, वीडियो वायरल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो