बेजुबान के साथ दरिंदगी की हदें पार! बच्चे पर भौंकने पर कुत्ते को कार से बांधकर 3 किलोमीटर तक घसीटा, आरोपी पर मामला दर्ज

Published : Apr 18, 2025, 02:21 PM IST
कुत्ते को कार से बांधकर 3 किलोमीटर तक घसीटा

सार

UP News: ग्रेटर नोएडा में एक कुत्ते को गाड़ी से बांधकर घसीटने का दर्दनाक मामला सामने आया है। बच्चे को भौंकने पर गुस्साए शख्स ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा और फिर गाड़ी से बांधकर 3 किलोमीटर तक घसीटा। 

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। हां कुछ लोगों ने एक जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को केवल इसलिए अपनी कार से बांधकर लगभग 3 किलोमीटर तक घसीटा। ऐसा करने का कारण ये था कि कुत्ता उनलोगों को देख कर भौंक पड़ा था।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे की बताई जा रही है। जैसे ही इस अमानवीय घटना की जानकारी सामने आई, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है। बेजुबान जानवर के साथ की गई इस निर्ममता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

कुत्ते को गाड़ी में बांधकर 3 किलोमीटर तक घसीटा

पुलिस के अनुसार, दनकौर के कस्बा नई बस्ती में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक बच्चे को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। इस कारण बच्चा डरकर गिर पड़ा और रोते हुए अपने पिता के पास गया। गुस्से में पिता ने कुत्ते को डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोप है कि कुत्ते को स्कॉर्पियो गाड़ी के पीछे बांधकर करीब तीन किलोमीटर तक स्पोर्ट्स सिटी के पास घसीटा गया जिससे कुत्ते को गंभीर चोटें आईं।

 यह भी पढ़ें: मेरठ स्कूल में डांस का तड़का लेकिन छात्रों के हाथों में झाड़ू क्यों? तगड़ वीडियो वायरल

थाने में दर्ज की शिकायत

पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत दनकौर थाने में दर्ज कराई है। नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह