हथिनी के बाद अब केरल में कुत्ते से हैवानियत, मुंह में बांधा टेप; 2 हफ्तों तक रहा भूखा-प्यासा

Published : Jun 09, 2020, 01:15 PM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:31 AM IST
हथिनी के बाद अब केरल में कुत्ते से हैवानियत, मुंह में बांधा टेप; 2 हफ्तों तक रहा भूखा-प्यासा

सार

केरल के मलप्पुरम के बाद त्रिशूर में जानवरों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक कुत्ते के मुंह पर टेप बांध दिया। कुत्ता दो हफ्तों तक कुछ खा-पी नहीं पाया। पीपल फॉर एनिमल वेलफेयर सर्विसेज के सदस्यों के मुताबिक, कुत्ते के मुंह पर टेप बांधे जाने के 2 हफ्तों बाद उसे बचाया जा सका।

त्रिशूर.  केरल के मलप्पुरम के बाद त्रिशूर में जानवरों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक कुत्ते के मुंह पर टेप बांध दिया। कुत्ता दो हफ्तों तक कुछ खा-पी नहीं पाया। पीपल फॉर एनिमल वेलफेयर सर्विसेज के सदस्यों के मुताबिक, कुत्ते के मुंह पर टेप बांधे जाने के 2 हफ्तों बाद उसे बचाया जा सका। सदस्यों ने बताया कि कुत्ता डर की वजह से कहीं छिप गया था। इस वजह से वह मिला नहीं। 

कुत्ते की उम्र तीन साल बताई जा रही है। कुत्ते को ओल्लूर से रेस्क्यू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कुत्ते के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे खोजा गया और उसके मुंह से टेप हटाया गया। कुत्ते के मुंह पर कसकर टेप बंधा था। इससे उसके मुंह पर घाव के निशान भी आ गए हैं। 

टेप छूटते ही 2 लीटर पानी पी गया कुत्ता
कुत्ता टेप छूटने के बाद 2 लीटर पानी पी गया। अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते के मुंह पर कई रोल टेप बांधी गई थी। पीपल फॉर एनिमल वेलफेयर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते कई हफ्तों तक बिना खाने के जिंदा रह सकते हैं। लेकिन वे कमजोर हो जाते हैं। कुत्ते को रेस्क्यू करने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 




प्रेग्नेंट हथिनी और गाय के साथ हुआ था अमानवीय व्यव्हार 
इससे पहले केरल में प्रेग्नेंट हथिनी और हिमाचल में गाय के साथ अमानवीय व्यव्हार की घटनाएं सामने आई हैं। केरल के मलप्पुरम में हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, हिमाचल में भी गाय के पटाखे के खाने के बाद वह जख्मी हो गई थी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी