
अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। पहले दिन अहमदाबाद में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ट्रम्प ने अपनी स्पीच में पीएम मोदी के संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने अपने जिंदगी में काफी मेहनत की। बचपन में चाय बेचा। उन्होंने अपने पिता की चाय की दुकान पर काम किया। पीएम मोदी को आज हर कोई प्यार करता है, लेकिन वो काफी टफ हैं। आज पीएम मोदी हिंदुस्तान के सबसे प्रमुख नेता है। पिछले साल 60 करोड़ से अधिक लोगों ने पीएम मोदी को वोट किया और सबसे बड़ी चुनावी जीत दर्ज करवाई।
ट्रम्प ने DDLJ का जिक्र किया
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी स्पीच में DDLJ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, भारत हर साल 2000 से अधिक फिल्में बनाता है, जो बॉलीवुड है। पूरी दुनिया में इसका स्वागत किया जाता है। लोग भांगड़ा-म्यूजिक का जिक्र करते हैं। लोगों को DDLJ भी काफी पसंद है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने सचिन, विराट का भी जिक्र किया
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, भारत ने दुनिया को सचिन, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी दिए।
ट्रम्प ने पीएम मोदी को बताया चैंपियन
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, भारत आना एक गर्व की बात है। नरेंद्र मोदी एक चैंपियन हैं जो भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं और फर्स्ट लेडी 8000 मील का दौरा कर यहां पहुंचे हैं। अमेरिका हिंदुस्तान का दोस्त है। अमेरिका हिंदुस्तान का सम्मान करता है।
"कुछ दिन में भारत के लोग सड़कों पर उतर होली मनाएंगे"
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, भारत में आज हिंदू, जैन, मुस्लिम, सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं। दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं। फिर भी यहां देश में एक शक्ति की तरह लोग रहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने वहां के विकास में बड़ा रोल निभाया है। ट्रम्प ने कहा, अभी कुछ दिन बाद भारत के लोग सड़कों पर निकलकर होली मनाएंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.