Covid 19 Alert: भारत में नए strain की दस्तक, वैक्सीनेशन के बाद भी कर रहा संक्रमित

Published : Apr 11, 2021, 01:24 PM ISTUpdated : Apr 11, 2021, 01:28 PM IST
Covid 19 Alert: भारत में नए strain की दस्तक, वैक्सीनेशन के बाद भी कर रहा संक्रमित

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने बताया कि SARS CoV2 के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन की पहचान भारत में हुई है। भारत के 18 राज्यों में पहचान में आया यह नया तरह का वायरस यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे देश में मिले वायरस से अलग है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने बताया कि SARS CoV2 के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन की पहचान भारत में हुई है। भारत के 18 राज्यों में पहचान में आया यह नया तरह का वायरस यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे देश में मिले वायरस से अलग है।

वैक्सीनेशन के बाद भी संक्रमित कर दे रहा यह म्यूटेंट वायरस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस वायरस की क्षमता काफी खतरनाक है। यह स्वस्थ्य मनुष्य द्वारा विकसित इम्यूनिटी या वैक्सीन की वजह बढ़े इम्यूनिटी को भी प्रभावित करने में सक्षम है। 
बता दें कि नए तरह के वायरस की पहचान से सरकार की चिंताएं और बढ़ गई है। पूरे देश में कोरोना का दूसरा वेव काफी खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन के बावजूद महामारी में कोई कमी नहीं आई है। ऐसे में कोरोना के दूसरे स्वभाव वाले वायरस के सामने आने से हालात तेजी से बिगड़ने के हालात है। 

हाई इम्यूनिटी वालों को भी कोरोना की चपेट में ले रहा यह वायरस

केंद्रीय मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा कि महाराष्ट्र में सैंपल्स की एनालिसिस किए जाने के बाद यह पता चला कि पहले से अधिक तीक्ष्ण और खतरनाक यह वायरस हुआ है। इसमें संक्रमण क्षमता अधिक होने के साथ हाई इम्यूनिटी वालों को भी प्रभावित करने की क्षमता है।

15 से 20 प्रतिशत वायरस में नया म्यूटेंट मिला

स्वास्थ्य मंत्री ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि नया म्यूटेंट वायरस 15 से 20 प्रतिशत सैंपल्स में मिला है। यह यूके, साउथ अफ्रीका या ब्राजील के वेरिएंट से बिल्कुल अलग है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली