Delhi Dust Storm: कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली का मौसम बदला। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली।
तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 15 विमानों का मार्ग बदलना पड़ा है। कई विमानों को उड़ान भरने में देर हुई। आंधी तूफान ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया।
26
आंधी के चलते कई जगह सड़क पर पेड़ और पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे यातायात बाधित हुआ। बिजली के कई पोल भी गिरे हैं।
36
लोधी गार्डन समेत दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। दिल्ली गेट इलाके में एक पेड़ बाइक पर गिर गया।