नए साल की शुरुआत में दिल्ली और हरियाणा के लोगों को लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी तीव्रता

Published : Jan 01, 2023, 08:21 AM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 08:30 AM IST
नए साल की शुरुआत में दिल्ली और हरियाणा के लोगों को लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी तीव्रता

सार

दिल्ली और हरियाणा में बीती रात 1:19 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में 5 किलोमीटर की गहराई में था। 

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत में दिल्ली और हरियाणा के लोगों को भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप बीती रात 01:19 बजे आया।  भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में 5 किलोमीटर की गहराई में था।

 

 

 

भूकंप के चलते दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में झटके महसूस हुए। भूकंप के चलते किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। 2023 के स्वागत के दौरान आए भूकंप को लेकर ट्विटर पर खूब मैसेज और मीम्स शेयर किए गए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "क्या मैंने दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए? 

 

 

 

 

 

 

 

 

इससे पहले 12 नवंबर को आया था भूकंप
इससे पहले 12 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार 12 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 थी। यह नेपाल में शाम करीब 7:57 बजे आई थी। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इसके चलते नेपाल में काफी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़ें- RSS मुख्यालय को बम से उड़ा देंगे...पुलिस को आया अनजान कॉल तो उड़ गए सबके होश, नागपुर में हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें- भारत का गलत नक्शा दिखाने का मामला: जूम सीईओ को सबक सीखाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री ने Whatsapp को चेताया
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'कपड़े उतारकर नंगे होकर प्रचार करते' मंच से क्या बोले Amit Shah ? गूंज उठा जिंदाबाद-जिंदाबाद
Mini Cooper Crash: बिजनेसमैन के बेटे गिरफ्तारी के बाद भी कहानी अधूरी, क्या सामने आएगा सच?