राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, मेघालय और लेह-लद्दाख में भी कंपन; कोई नुकसान की खबर नहीं

Published : Jul 21, 2021, 08:04 AM IST
राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके, मेघालय और लेह-लद्दाख में भी कंपन; कोई नुकसान की खबर नहीं

सार

राजस्थान के बीकानेर में बुधवार सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। लेह-लद्दाख में भी सुबह 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले रात में मेघालय में झटके महसूस किए गए।

बीकानेर. यहां बुधवार सुबह करीब 5.24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 थी। भूकंप का केंद्र बीकानेर से करीब 343 किमी पश्चिम-उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था। 

लेह-लद्दाख में भी झटके
बुधवार तड़के करीब 4.57 बजे लेह लद्दाख में भी 3.6 तीव्रता का झटका आया। इससे पहले मेघालय में मंलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2.10 बजे भूंकप आया था। यहां भूकंप का केंद्र पश्चिम गारो हिल्स में बताया गया। हालांकि कहीं भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

pic.twitter.com/vPNJV8erui

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI
Artificial Sun: 3 महीने तक नहीं निकलता सूरज, फिर इस गांव में कैसे होती है रोशनी?