यूपी, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में जीत के बाद PM मोदी ने कहा- परिवारवादी राजनीति का होगा सूर्यास्त

Election result 2022 : उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा की जीत से भाजपा में 2024 के लिए नया जोश भर गया है। होली से पहले भगवा पार्टी की होली मन रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा विजय रथ पर सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी भी भाजपा दफ्तर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Vikash Shukla | Published : Mar 10, 2022 1:40 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 08:14 AM IST

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में (Up election result) भाजपा (BJP) की जीत से भाजपा में 2024 के लिए नया जोश भर गया है। होली से पहले भगवा पार्टी की होली मन रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा विजय रथ पर सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। गुरुवार शाम पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्‌डा भी इस स्वागत से गदगद नजर आए। उन्होंने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावों के दौरान कहा था कि इस बार होली 10 दिन पहले खेली जाएगी। आज ठीक वैसा ही नजारा दिख रहा है। भाजपा के यूपी से लेकर असम तक के कार्यालयों में उत्साह और जश्न का माहौल है। रंग-गुलाल उठ रहा है तो हर-हर मोदी, हर-हर मोदी के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्वस का दिन है।

पीएम ने कहा कि आज एडीए के लिए जीत का चौका लगा है। यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी सीएम के फिर से चुने जाने का यह पहला उदाहरण है। गोवा, मणिपुर और पंजाब में बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकल गए और वहां की जनता से तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया। 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी बीजेपी ने नया इतिहास रचा है। पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की नीति, नियत और निर्णय पर जनता का विश्वास है। ये चुनाव नतीजे भाजपा की प्रो पूअर नीति पर मुहर लगाते हैं। पहले जनता अपने ही हक के लिए सरकार के दरवाजे खटखटाकर थक जाती थी। बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। 

Latest Videos

मोदी ने कहा कि मैं गरीब के घर तक उसके हक की सुविधाएं पहुंचाए बिना रहने वाला नहीं हूं। सीएम के रूप में काम करने का मुझे लंबा अनुभव है। मैंने देखा है कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कितनी मेहनत करनी होती है। मैंने ऐसी हिम्मत की है शायद कोई ऐसा नहीं कर पाए। 15 अगस्त के मेरे भाषण में इसका जिक्र था। मैंने कहा था अब भाजपा को जहां-जहां सेवा करने का मौका मिलेगा वहां हर योजना के हकदार को 100 फीसदी लाभ पहुंचाने पर काम करेंगे। हम हर गरीब के घर तक उसका हक पहुंचाएंगे। 

बीजेपी को मिला महिलाओं का आशीर्वाद 
पीएम ने कहा कि चुनाव के नतीजे में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा को मताओं-बहनों ने आशीर्वाद दिया है। जहां-जहां महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट दिया है वहां बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। ज्ञानियों से कहता हूं कि देश की भलाई के लिए पुराने रिकॉर्ड को छोड़कर नई बात कीजिए। ये ज्ञानी लोग यूपी की जनता को सिर्फ जातिवाद की दृष्टि से देखते थे। वे यूपी के लोगों का अपमान करते थे। कुछ लोग यह कहकर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही चलती है। 2014, 2017, 2019 और 2022 के नतीजे देखें, यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को चुना है। यूपी के लोगों ने सबक दिया है कि जाति की गरिमा देश को जोड़ने के लिए है देश को तोड़ने के लिए नहीं। 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ ज्ञानियों ने कहा था कि इस जीत में क्या है। यह तो 2017 में ही तय हो गया था। मैं मानता हूं कि इस बार भी ये ज्ञानी कहने की हिम्मत करेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं। 

पीएम ने कहा कि पंजाब के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद किया है इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। पंजाब में बीजेपी एक शक्ति के रूप में उभर रही है। सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने का काम बीजेपी का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा। 

भारतीयों की रगों में है लोकतंत्र
मोदी ने कहा कि ये चुनाव कोरोना महामारी के संकट के समय हुए। 100 साल में ऐसी महामारी दुनिया ने नहीं देखी। यह क्या कम था कि यूक्रेन संकट ने विश्व की चिंता बढ़ा दी। इसके चलते दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने जो कदम उठाए। आर्थिक स्तर पर जो फैसले लिए उन सभी ने भारत को संभलकर आगे बढ़ने में बहुत मदद की। भारत बच पाया है क्योंकि हमारी नीतियां जमीन से जुड़ी रहीं। हमारे प्रयास निष्ठा और नियत की पटरी पर बढ़ते रहे। जहां-जहां डबल इंजन की सरकार रही जनता के हित की डबल सुरक्षा हुई। विकास के काम तेज हुए। इस समय जो युद्ध चल रहा है। इसका प्रभाव प्रत्यक्ष और परोक्ष रूस सभी देशों पर पड़ रहा है। भारत शांति और बातचीत से समस्या को सुलझाने के पक्ष में है। जो देश जंग लड़ रहे हैं उनसे भारत का नाता है। 

भारत की बहुत सारी जरूरतें इन देशों से जुड़ी है। भारत बाहर से कच्चा तेल और खाद्य तेल मंगाता है, उसकी कीमत बढ़ रही है। कोयला, गैस और उर्वरक की कीमत में उछाल आ रहा है। महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। देश आत्मनिर्भर अभियान के साथ आगे बढ़ रहा है। इस उथल-पुथल से भरे माहौल में भारत की जनता ने, विशेषकर यूपी की जनता ने अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया है। भारत के मतदाताओं ने जिस तरह इन चुनावों में स्थिर सरकारों के लिए वोट दिया है इससे पता चलता है कि लोकतंत्र भारतीयों की रगों में है। 

परिवारवादी राजनीतिक का होगा सूर्यास्त
पीएम ने कहा कि मैं देश के सामने अपनी कुछ चिंताएं रखना चाहता हूं। देश के नागरिक बहुत जिम्मेदारी के साथ देशहित में काम कर रहे हैं। दूसरी ओर हमारे यहां कुछ लोग लगातार राजनीति का स्तर गिरा रहे हैं। कोरोना काल में इनलोगों ने देशवासियों को गुमराह करने की कोशिश की। टीकाकरण के प्रयासों की दुनिया ने तारीफ की, लेकिन इस कार्य पर भी सवाल उठाए गए। दुर्भाग्य की बात है जब यूक्रेन में हजारों छात्र फंसे थे तब भी देश का मनोबल तोड़ने की बातें हो रही थी। ये लोग उन बच्चों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रहे थे। इन लोगों ने ऑपरेशन गंगा को भी प्रदेशवाद की बेड़ियों में बांधने की कोशिश की। इन चुनावों में मैंने लगातार विकास की बात की। गरीबों को घर, राशन, टीका, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर विषय पर भाजपा का विजन रखा। परिवारवाद पर मैंने चिंता जताई। मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं हूं। परिवारवादी राजनीति ने देश को नुकसान पहुंचाया। मतदाताओं ने इस बात को समझते हुए वोट दिया। एक न एक दिन ऐसा आएगा जब भारत में परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त देश के लोग करके रहेंगे।

लोगों के प्यार ने मुझे भी यूपी वाला बना दिया
पीएम ने कहा कि ये लोग किसी भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई होते ही उसे धर्म, प्रदेश और जाति का रंग देने लगते हैं। ये नए तरीके शुरू हुए हैं। किसी माफिया के खिलाफ अदालत फैसला सुना देती है तो भी उसे ये लोग धर्म और जाति से जोड़ देते हैं। सभी जाति और धर्म के लोगों को सोचना होगा कि ऐसे भ्रष्टाचारियों और माफियाओं को अपने समाज से दूर करने की हिम्मत करें। यूपी में हमारी जीत का एक कारण यह भी है कि वहां के लोगों ने कई दशकों से ऐसी राजनीति का नुकसान सहा है। यूपी के लोगों के प्यार और आशीर्वाद ने मुझे भी यूपी वाला बना दिया है। बनारस का सांसद होने के नाते मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि यूपी के लोग ये बात समझ चुके हैं कि जाति और संप्रदाय को बदनाम करने वालों से अब दूर रहना है और राज्य के विकास को ही सर्वोच्य प्राथमिकता देनी है। गांव, गरीब, छोटे किसान और लघु उद्यमी के कल्याण पर हमारा ध्यान है।

अपर्णा यादव बोलीं- हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब हैं भाजपाई
जीत के इस जश्न की वजह ये है कि यह पहला मौका है, जब भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन जोड़ी को जा रहा है। लखनऊ में भाजपा दफ्तर से लेकर सड़कें और गलियां भी भगवा रंग में रंगी हैं। समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू भी जीत के जश्न में उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और योगी जी की वजह से यह हो पाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम-सिख, ईसाई हम सब हैं भाजपाई। 

ओवैसी बोले- हम फिर से मेहनत करेंगे
उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को सत्ता देने का फैसला कर लिया है। मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। मैं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमें वोट दिया। हमारे प्रयास काफी थे, लेकिन परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए। हम फिर से कड़ी मेहनत करेंगे। 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल