कांग्रेस ने निकाली दिल्ली की GDP की हवा, twitter पर लोग बोले-'ये कांग्रेस की गद्दी ले रहा, कुछ करना पड़ेगा'

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र 2022(Delhi Assembly Budget Session 2022) में दिल्ली सरकार ने दावा किया कि पिछले पांच सालों में दिल्ली की सकल घरेलू उत्पाद (Gross domestic product-GDP) में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस पर कांग्रेस नेता अजय माकन(Ajay Maken) ने तंज(taunt) मारा है। वहीं, लोगों के भी तीखे  कमेंट्स आए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2022 4:51 AM IST / Updated: Mar 26 2022, 10:22 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने अरिवंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) तंज(taunt) मारा है। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र 2022(Delhi Assembly Budget Session 2022) में दिल्ली सरकार ने दावा किया कि पिछले पांच सालों में दिल्ली की सकल घरेलू उत्पाद (Gross domestic product-GDP) में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस पर अजय माकन ने एक ट्वीट करके लिखा-केजरिवाल जी नें कहा,“50% GDP पिछले 5 सालों में बढ़ गया, भारत में आज तक कभी किसी राज्य में  नहीं बढ़ा”!इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता।  सबसे कम GSDP growth,AAP के कार्यकाल में हुई।  2007-08 से  2013-14 सात वर्षों मे GDP 147.63% बढ़ी, 2014-15 से 2021-22, घट कर 67.75% रह गई!

यह भी पढ़ें-शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम योगी ने लगाई मंत्रियों की पाठशाला, बोले- कामकाज में न रहे परिवार का हस्तक्षेप

अजय माकन ने शेयर की एक शीट
अजय माकन ने एक शीट भी शेयर की है। इससे पहले लिखा कि 2014 से पहले,शीला जी के नेतृत्व में कांग्रेस के समय तो-दिल्ली में 3 वर्षों में ही 50% GDP बढ़ जाती थी, जिसकी रफ्तार अब घट कर 5 वर्ष हो गई है। दिल्ली पिछड़ रही है। कैसे केजरीवाल ही इसके जिम्मेदार हैं? इसका खुलासा आगे...

pic.twitter.com/cfobhv4FLz

यह भी पढ़ें-'आप' की 300 यूनिट फ्री बिजली योजना पर संकट, केंद्र ने कहा- पहले 85 हजार प्रीपेड मीटर लगाओ, वर्ना रोक देंगे फंड

लोगों ने भी किए कमेंट्स
पहले बता दें दिल्ली के विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए था कि साल 2016-17 के बाद से दिल्ली की जीडीपी में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत बनी है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विधानसभा में बताया कि साल 2021-22 में दिल्ली की जीडीपी 9,23,967 करोड़ रुपए थी। साल 2016-17 के 6,16,085 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। उपराज्यपाल ने कहा दिल्ली के व्यक्ति की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 4,01,922 रुपये थी, जो देश के औसत की तुलना में तीन गुना अधिक होती है।

@k3arora नामक यूजर ने लिखा कि झूठ बोलना इसका पेशा है, अजय जी ये कांग्रेस की गद्दी ले रहा है। हर राज्य में आप लोगो को कुछ करना पड़ेगा इसको पटकने के लिए। कृपया अपना संगठन मजबूत कीजिए। संदीप, लवली और कई बड़े नेता है, जो इनको पटकनी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-देश ने 70 साल ऐसे प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा की जिन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया: अक्षय कुमार

Read more Articles on
Share this article
click me!