पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत; आधा दर्जन झुलसे

Published : Nov 19, 2020, 03:35 PM IST
पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत; आधा दर्जन झुलसे

सार

पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 

मालदा. पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मारे गए सभी लोग उसी फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ ।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरूवार दोपहर एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में फैक्ट्री में काम करने वाले 4 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 6 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण विस्फोट से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कई घंटे प्रयास के बाद पाया आग पर काबू 
पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आगे उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे थे। कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा