
Fake ED team in Gujarat: गुजरात में एक फर्जी ईडी टीम पकड़ी गई है। इस फर्जी ईडी टीम का लीडर अब्दुल सत्तार है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि अब्दुल सत्तार आम आदमी पार्टी का नेता है। वह ईडी की नकली टीम बनाकर, उसका कैप्टन बनकर लोगों को लूट रहा था। पुलिस ने कच्छ में इस नकली ईडी टीम को पकड़ी है। उधर, गृह मंत्री के आरोपों को आम आदमी पार्टी गुजरात यूनिट ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने ईडी की फर्जी टीम के बारे में अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने वीडियो और फोटो डालकर यह आरोप लगाया है कि फर्जी ईडी टीम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी का नेता कर रहा था जोकि अरविंद केजरीवाल के साथ महत्वपूर्ण मौको पर दिखता रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा:अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का एक और कारनामा सामने आया है। गुजरात में पार्टी के नेता ने ईडी की नकली टीम बनाई और उसके कैप्टन बनकर लोगो को लूटा। कच्छ में पकड़ाई गई ईडी की नकली टीम कमांडर गुजरात आम आदमी पार्टी का नेता निकला। यह है केजरीवाल के चेलों की करतूत के असली सबूत।
आम आदमी पार्टी गुजरात यूनिट ने गृह मंत्री हर्ष सांघवी के आरोपों को झूठ करार दिया है। वीडियो जारी कर बताया कि गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने झूठा ट्वीट किया कि फर्जी ईडी अधिकारी AAP कार्यकर्ता था। यह पूरी तरह से निराधार है। गुजरात में भाजपा शासन में ऐसा कुछ भी नहीं बचा है जो नकली न हो। सरकारी दफ्तर और फर्जी पीएमओ तक सब फर्जी। क्या हर्ष सांघवी इन सभी मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर पाएंगे?
यह भी पढ़ें:
दल्लेवाल के समर्थन में राकेश टिकैत का ऐलान, देश में होगा सबसे बड़ा किसान आंदोलन
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.