Farmer Protest:'हम पाकिस्तानी नहीं, चाहते हैं शांतिपूर्ण समाधान', चंडीगढ़ में हुई तीसरे दौरे के बैठक में बोले किसान नेता, 5 घंटे तक चली मीटिंग

Published : Feb 16, 2024, 07:28 AM ISTUpdated : Feb 16, 2024, 08:47 AM IST
MEETING

सार

चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किया। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों पर बलों की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।

किसान आंदोलन। आज किसान आंदोलन का चौथा दिन है। पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान क्रेंद सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने आज यानी शुक्रवार (16 फरवरी) को भारत बंद का ऐलान किया है। इसी बीच बीते दिन गुरुवार (15 फरवरी) को तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत की। ये बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित की गई। बैठक करीब 5 घंटे बाद खत्म हुई। हालांकि, ये बेनतीजा रही।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में किसानों का प्रतिनिधित्व संयुक्त किसान मोर्चा के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किया। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों पर बलों की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के नेता सरवन सिंह पंढेर ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान संघ के नेताओं ने कैबिनेट मंत्रियों को बातचीत के प्रति प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है। उन्होंने किसानों पर आंसू गैस छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी नहीं हैं। हम शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।

किसान नेता के साथ हुए बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। वहीं अगली बैठक 18 फरवरी को होगी।

पहले भी हो चुकी है 2 बैठक

बता दें कि किसान नेता और मंत्रियों की बीच देर रात तक बातचीत जारी रही। ये दोनों पक्षों की ओर से तीसरे दौर की वार्ता है। इससे पहले दो दौर की वार्ता क्रमश: 8 और 12 फरवरी को हुई थी जो बेनतीजा रही थी। पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हरियाणा के साथ शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर रोक दिया। फिलहाल प्रदर्शनकारी किसान सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेताओं ने कहा था कि वे मंत्रियों के साथ बैठक होने तक दिल्ली की ओर बढ़ने का कोई नया प्रयास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अगला कदम केंद्र के प्रस्तावों पर आधारित होगा।

 ये भी पढ़ें: Farmer Protest:देश के किसान संघ का आज भारत बंद का ऐलान, क्या बैंक, ऑफिस और स्कूल रहेंगे बंद? जानें

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे