हरियाणा में पिता बना हैवान, विरोध करने पर कंधे पर फेंका कूलर, बेटी ने रोते हुए सुनाई दर्दभरी आपबीती

Published : Jun 29, 2025, 02:46 PM IST
सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

सार

Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर 17 साल की सौतेली बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके कंधे पर कूलर फेंक दिया।

Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर 17 साल की सौतेली बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके कंधे पर कूलर फेंक दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई।

विरोध करने पर कंधे पर फेंका कूलर

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से एक बेटी है। करीब पांच साल पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से करवा दी। इस पति से भी उसकी एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: Puri Rath Yatra tragedy: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कुछ समय पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद वह अपने पति और दोनों बेटियों के साथ मायके में रहने आ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 26 जून को दवा लेने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गई थी। देर होने पर वह अपने रिश्तेदार के घर रुक गई। जब वह अगले दिन घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती एक ही बिस्तर पर सोने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कूलर फेंक दी जिससे उसके कंधे में चोट लग गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?