PFI के जुलूस में 11 साल के बच्चे ने लगाए थे भड़काऊ नारे, पुलिस ने पिता को पकड़ा, अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

Published : May 28, 2022, 05:35 PM ISTUpdated : May 28, 2022, 05:41 PM IST
PFI के जुलूस में 11 साल के बच्चे ने लगाए थे भड़काऊ नारे, पुलिस ने पिता को पकड़ा, अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार

सार

पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के जुलूस में भड़काऊ नारे लगाने वाले 11 साल के बच्चे के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

कोच्चि। पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जुलूस में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में आरोपी 11 साल के बच्चे के पिता को केरल पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि विवाद के बाद लड़के का परिवार केरल के कोच्चि में छिप गया था। 

घटना 21 मई की है। पीएफआई द्वारा आयोजित रैली के दौरान एक व्यक्ति के कंधे पर बैठा 11 साल का लड़का हिंदुओं और ईसाइयों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

कोच्चि में छिप गया था लड़के का परिवार 
पुलिस अधिकारी के अनुसार विवाद के बाद लड़के का परिवार केरल के कोच्चि में छिप गया था। रैली के दो दिन बाद पुलिस ने लड़के का पता लगा लिया था। उसके पिता को शनिवार को अलाप्पुझा स्थित घर लौटते समय हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में केरल सरकार बाल कल्याण समिति को लड़के से जुड़ी एक रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। 

लड़के के पिता ने दावा किया है कि उन्होंने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) और नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भी यही नारे लगाए थे। उन्होंने कहा कि हमने यही नारे पहले लगाए थे। हमारी मंशा किसी भी धर्म को निशाना बनाने की नहीं थी। यह हमारी पार्टी की गतिविधी का हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती, हिंदुओं-सिखों-बौद्धों के अधिकार को छीन लिया गया

एनआरसी के विरोध के दौरान भी लगाया था यह नारा
यह नारा कहां से सीखा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब मैं एनआरसी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में गया था तब इसे सुना था। लड़के के पिता ने कहा कि यह नारा केवल संघ परिवार के खिलाफ है, न कि हिंदुओं या ईसाइयों के खिलाफ। यह नारा एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी लगाया गया था। मट्टनचेरी के सहायक पुलिस आयुक्त वीजी रवींद्रनाथ ने कहा कि बाल कल्याण अधिकारियों को उस बच्चे को परामर्श देने के लिए कहा गया है, जिसने कथित नफरत भरे नारे लगाए थे।

यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चे के साथ किया था गलत सलूक, DGCA ने IndiGo को दी ऐसी सजा जो लंबे समय तक रहेगी याद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: HR हेड का दावा झूठा, फिर क्या थी निदा खान की भूमिका?
Nari Shakti Vandan Act 2026: महिला आरक्षण नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष vs सरकार-लोकसभा में नया बवाल