मौत से पहले सुशांत-रिया के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा, मारपीट भी हुई, 8 जून के बाद दोनों में नहीं हुई बातचीत

Published : Aug 10, 2020, 07:53 PM ISTUpdated : Aug 10, 2020, 07:57 PM IST
मौत से पहले सुशांत-रिया के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा, मारपीट भी हुई, 8 जून के बाद दोनों में नहीं हुई बातचीत

सार

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत का रिया के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। यहां तक कि दोनों में मारपीट हुई थी। इसी झगड़े के बाद रिया घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। दोनों के बीच झगड़े की बड़ी वजह परिवार को बताया जा रहा है।  

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत का रिया के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। यहां तक कि दोनों में मारपीट हुई थी। इसी झगड़े के बाद रिया घर छोड़कर चली गई थीं। उन्होंने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। दोनों के बीच झगड़े की बड़ी वजह परिवार को बताया जा रहा है।

8 जून के बाद सुशांत रिया की बात नहीं हुई
कॉल डिटेल्स के मुताबिक, 8 जून से 14 जून के बीच सुशांत और रिया के बीच बातचीत नहीं हुई। 

इनकम टैक्स रिटर्न्स में हुआ बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस में धोखाधड़ी और 15 करोड़ के हेरफेर का आरोप लगने के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रहा है। इसी बीच, रिया चक्रवर्ती की आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न्स) डिटेल सामने आई है। इसके मुताबिक, 2017-18 में रिया ने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए बताई थी, जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। हालांकि इन दो सालों में उन्होंने जो इन्वेस्टमेंट किया, वह कमाई की तुलना में कहीं ज्यादा है। ईडी अब रिया की इस एडिशनल कमाई के सोर्स का पता लगा रहा है।

मीडिया ने मुझे दोषी ठहरा दिया है- रिया
रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उन्होंने कहा, इस मुद्दे को मीडिया में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। मीडिया इस मामले में गवाहों से जिरह और बहस कर रही है। याचिका में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कोई आरोप लगने से पहले ही मीडिया ने रिया चक्रवर्ती को दोषी ठहरा दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम