Omicron के टेंशन के बीच Good News, वैक्सीनेशन 125 करोड़ पार, मोदी ने किया tweet-'देश की लड़ाई में योगदान दें'

दुनिया में Corona Virus के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) की चिंता के बीच भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 125 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 हजार से नीचे नए केस सामने आए हैं। PM मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया(Dr Mansukh Mandaviya) ने अपने twitter हैंडल पर इसकी बधाई दी है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 7:06 AM IST / Updated: Dec 02 2021, 02:33 PM IST

नई दिल्ली. दुनियाभर में इस समय Corona Virus के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि भारत अभी तक इसके संक्रमण से बचा हुआ है। ओमीक्रोन को लेकर भी विशेषज्ञ यह बात कहते आ रहे हैं कि जिन्होंने भी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं, उनके लिए खतरे की कोई बात नहीं है। इसे देखते हुए भारत में वैक्सीनेशन पर पूरी ताकत झोंकी जा रही है। इस बीच एक Good News है कि भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 125 करोड़ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया(Dr Mansukh Mandaviya) ने अपने twitter हैंडल पर इसकी बधाई दी है। PM मोदी ने लिखा-भारत ने COVID के खिलाफ हमारी  लड़ाई को मजबूत करते हुए 125 करोड़ टीके लगाए हैं। टीका लगवाएं और महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में अपना योगदान दें। #IndiaFightsCorona। हेल्थ मिनिस्टर ने लिखा-सबका साथ, सबका प्रयास। प्रत्येक भारतीय के लिए एक और गर्व का क्षण, क्योंकि देश 125 करोड़ टीकाकरण के निशान को पार कर गया है। जैसे ही इंडिया #HarGharDastak अभियान को तेज करता है, देश #COVID19 के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक नए जोश और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

जानिए देश में वैक्सीनेशन की स्थिति
2 दिसंबर को सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 124.96 करोड़ (1,24,96,19,515) हो गया था, जो अब 125 करोड़ पार गया है। इसे 1,29,79,828 से अधिक सत्रों के जरिये पूरा किया गया। पिछले 24 घंटों में 8,548 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,37,054 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है। लगातार 158 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं।  पिछले 24 घंटों में कुल 9,765 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इस समय सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव केस 99,763 हैं। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

Latest Videos

देश में जांचें
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,98,611 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 64.35 करोड़ से अधिक (64,35,10,926) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.85 प्रतिशत है, जो पिछले 18 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.89 प्रतिशत दर्ज की गईहै। वह भी पिछले 59 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 94 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

राज्यों के पास इतनी डोज मौजूद
केंद्र सरकार ने पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिए 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। इसका नया कैम्पेन 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है।  केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 138 करोड़ से अधिक (1,38,46,29,010) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (नि:शुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं। राज्यों के पास वैक्सीन की 22.78 करोड़ से अधिक (22,78,95,731) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

 pic.twitter.com/ANKbbjRMJV

pic.twitter.com/j61nAyAkX3

 

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें