मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से 8 घंटे पूछताछ हुई, सभी आरोपों को किया खारिज

Published : Oct 01, 2020, 10:36 AM ISTUpdated : Oct 01, 2020, 07:44 PM IST
मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से 8 घंटे पूछताछ हुई, सभी आरोपों को किया खारिज

सार

साउथ एक्ट्रेस पायल घोष से रेप मामले में आरोपी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप गुरूवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 8 घंटे की पूछताछ पूरी हो गई है। मुंबई पुलिस उनसे सुबह 10 बजे पूछताछ शुरू की जो शाम 6 बजे तक जारी रही। पूछताछ में अनुराग ने एक्ट्रेस पायल के सभी आरोपों को खारिज किया है और पायल और उनके बीच हुए कुछ ऑफिशियल मेल को भी अनुराग ने पुलिस को बताए हैं। अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने बुधवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा था कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया था और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। 

मुंबई. साउथ एक्ट्रेस पायल घोष से रेप मामले में आरोपी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप गुरूवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 8 घंटे की पूछताछ पूरी हो गई है। मुंबई पुलिस उनसे सुबह 10 बजे पूछताछ शुरू की जो शाम 6 बजे तक जारी रही। पूछताछ में अनुराग ने एक्ट्रेस पायल के सभी आरोपों को खारिज किया है और पायल और उनके बीच हुए कुछ ऑफिशियल मेल को भी अनुराग ने पुलिस को बताए हैं। अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने बुधवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा था कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया था और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। 

पायल ने ट्वीट में कहा -आशा करती हूं न्याय मिलेगा

मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को समन कर पूछताछ किए जाने पर पायल घोष ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को समन भेजकर वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाने के लिए धन्यवाद। आशा करती हूं मुझे न्याय मिलेगा।


राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली थी पायल

मंगलवार को एक्ट्रेस पायल ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। राज्यपाल से मुलाकात में उन्होंने अनुराग कश्यप से अपनी जान को भी खतरा बताया था। मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था कि रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। राजभवन में एक्ट्रेस के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।

22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ केस

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ 22 सितंबर को साउथ की एक्ट्रेस पायल ने मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया था।  एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पायल की मांग पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी संज्ञान लिया था और पायल से इस बारे में पूरी  जानकारी मांगी थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर