रेप के आरोप में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस का समन,1 अक्टूबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को एक्ट्रेस पायल से रेप मामले में मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पूछताछ करेगी। साउथ एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में फंसे अनुराग कश्यप को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा है कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया है और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2020 11:17 AM IST / Updated: Oct 01 2020, 10:21 AM IST

मुंबई. एक्ट्रेस से रेप मामले में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से मुंबई पुलिस एक अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे पूछताछ करेगी। साउथ एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन शोषण के मामले में फंसे अनुराग कश्यप को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन से समन जारी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, समन में मुंबई पुलिस ने यह भी कहा है कि अनुराग बिना पुलिस की अनुमति के मुंबई नहीं छोड़ने सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस पायल के आरोपों को फिल्म निर्माता ने कर पूरी तरह से खारिज किया है और उनके वकील के जरिए एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली थी पायल

Latest Videos

मंगलवार को एक्ट्रेस पायल ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। राज्यपाल से मुलाकात में उन्होंने अनुराग कश्यप से अपनी जान को भी खतरा बताया था। मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर आकर एक्ट्रेस ने कहा था कि रेप का आरोपी सड़क पर खुलेआम घूम रहा है, इसलिए मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। राजभवन में एक्ट्रेस के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि अगर कश्यप को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।

22 सितंबर को कश्यप पर दर्ज हुआ केस

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ 22 सितंबर को साउथ की एक्ट्रेस पायल ने मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज करवाया था।  एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पायल की मांग पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी संज्ञान लिया था और पायल से इस बारे में पूरी  जानकारी मांगी थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts