रिहायशी इलाके की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, एक बच्चे समेत दो की मौत, अन्य दो घायल

Published : Oct 17, 2020, 06:29 AM ISTUpdated : Oct 17, 2020, 06:30 AM IST
रिहायशी इलाके की पांच मंजिला इमारत में लगी आग, एक बच्चे समेत दो की मौत, अन्य दो घायल

सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शनिवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत में लगी आग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक 12 साल के लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत में लगी आग गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक 12 साल के लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के अनुसार, इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। बोस ने बताया कि इस घटना में 12 साल के एक बच्चे के अलावा एक बुजुर्ग महिला की भी मौत हुई है।

लड़के ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के ने आग के डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने कुछ ही समय में दम तोड़ दिया। एक बुजुर्ग महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो और लोग घायल हुए हैं। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गयी। इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Padma Awards 2026: अलका याग्निक और ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म सम्मान
Monsoon Update: मुंबई समेत कई राज्यों में पहुंचा मॉनसून, अगले कुछ दिनों में यूपी-बिहार समेत इन जगहों पर होगी झमाझम