नई दिल्ली के रोहिणी इलाके की बंगाली बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

Published : Feb 15, 2020, 10:27 PM IST
नई दिल्ली के रोहिणी इलाके की बंगाली बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

सार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह आग बंगाली बस्ती में लगी। आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

नई दिल्ली. दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह आग बंगाली बस्ती में लगी। आग से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। अभी तक आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक आग से कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। 

दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक शनिवार को शाम करीबन 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि रोहिणी इलाके में आग लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद 12 गाड़ियां मौके पर रवाना की गई और आग पर काबू पाया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: IMF रिपोर्ट, हीटवेव से चुनाव 2026 तक, सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
PM Modi को ‘आतंकवादी’ कहने पर घिरे खरगे, चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब