पंजाब में दिखा खलिस्तानी राज: घर में घुसकर NRI को मारी गोली, Video Viral

Published : Aug 24, 2024, 02:15 PM ISTUpdated : Aug 24, 2024, 02:29 PM IST
Firing at NRI in Punjab

सार

पंजाब के अमृतसर में एक एनआरआई सुखचैन सिंह पर दिनदहाड़े हमला हुआ है। हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे सुखचैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे परिवार के लोग रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल न्यूज। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। हाल ही में एक एनआरआई परिवार पर हमले का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ बदमाश घर में घुसकर अमृतसर में रहने वाले एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग कर देते हैं। गोली लगने से व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद आरोपी बदमाश फरार हो जाते हैं। वीडियो में व्यक्ति की पत्नी और बच्चे भी रोते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इसकी तुलना खलिस्तानी राज से की जा रही है। घटना अमृतसर की है। घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एनआरआई पर दिनदहाड़े घर में घुसकर हमले की घटना से स्थानीय समुदाय दहशत में है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता में हैं। सीसीटीवी में कैद हुए हमलावरों ने जरा भी दया नहीं दिखाई। उनके व्यवहार यह दिखा रहा था कि किसी की जान लेने उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। 

सुखचैन की हालत गंभीर
गोली लगने सुखचैन सिंह की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। सुखचैन के घर हुई वारदात का वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कानून व्यवस्था चाकचौबंद करने पर जोर दे रहे हैं। 

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो पर किए गए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर घटना को लेकर आक्रोश जताने के साथ यूजर कमेंट भी कर रहे हैं। घटना को लेकर एक यूजर ने लिखा है , “पंजाब को ठीक करने के लिए बंदूक संस्कृति को खत्म करने की जरूरत है। यह वाकई दुखद है कि लोग इस तरह अपनी जान गंवा रहे हैं।” एक अन्य ने कहा, "पंजाब और पश्चिम बंगाल में जंगल राज है।" जबकि एक कमेंट में कहा गया है कि  "पंजाब में गैंगस्टर और ड्रग डीलर आम हैं।"

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला