हैदराबाद में परिवार पर त्रासदी, दो साल की बच्ची समेत पांच की हुई मौत

Published : Aug 21, 2025, 01:50 PM IST
MP Crime news

सार

Crime News: हैदराबाद में एक घर से कर्नाटक के परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। मृतकों में 60 वर्षीय साल का एक शख्स, उसकी पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की पोती शामिल हैं। 

Crime News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के मक्था इलाके में एक घर से पांच लोगों की लाश मिली, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक 60 साल के व्यक्ति, उनकी 55 साल की पत्नी, दामाद, बेटी और दो साल की पोती शामिल हैं। ये परिवार कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का रहने वाला था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा संदेह है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही मियापुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, मृतक आर्थिक तंगी और कर्ज में फंसे थे।

यह भी पढ़ें: TCS Layoffs: कर्मचारियों का दावा- 30 हजार नौकरियां गईं, कंपनी ने किया साफ इनकार

किराए के मकान में रह रहा था परिवार

2019 में ये परिवार हैदराबाद आया था और पिछले दो साल से मक्था इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?