अब पासपोर्ट पर कमल निशान छापने पर हुआ विवाद, जानें विदेश मंत्रालय ने सफाई में क्या कहा?

Published : Dec 13, 2019, 09:25 AM IST
अब पासपोर्ट पर कमल निशान छापने पर हुआ विवाद, जानें विदेश मंत्रालय ने सफाई में क्या कहा?

सार

विपक्ष ने पासपोर्ट पर कमल का निशान छापने का मुद्दा सदन में उठाया। इसके बाद विदेश मंत्रालय को इस पर सफाई देनी पड़ी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, नए पासपोर्ट पर कमल छापने का फैसला सुरक्षा वजहों से लिया।

नई दिल्ली. विपक्ष ने पासपोर्ट पर कमल का निशान छापने का मुद्दा सदन में उठाया। इसके बाद विदेश मंत्रालय को इस पर सफाई देनी पड़ी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, नए पासपोर्ट पर कमल छापने का फैसला सुरक्षा वजहों से लिया।

दरअसल, कांग्रेस नेता एमके राघवन ने लोकसभा में शून्य काल में भारतीय पासपोर्ट पर कमल छापे जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा पार्टी का निशान कमल है। इसलिए पासपोर्ट पर छापना भगवाकरण की ओर एक और कदम है।

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने? 
रवीश कुमार ने कहा, विदेश मंत्रालय ने फर्जी पासपोर्ट से निपटने के लिए कमल को छापने का फैसला किया। कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस निशान को छापने का निर्णय तय दिशानिर्देशों के मुताबिक ही लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी हो सकता है ये निशान बदला जाए। नया निशान राष्ट्रीय प्रतीकों में से ही कोई एक होगा, जैसे राष्ट्रीय पुष्प या राष्ट्रपति पशु। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!