मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा पहुंचना तय, इस राज्य से ये दिग्गज भी पहुंच चुके हैं ऊपरी सदन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत है, ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री की राज्यसभा में वापसी तय है। मनमोहन सिंह अगर जीतते हैं, तो वे 6वीं बार राज्यसभा जाएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2019 6:45 AM IST / Updated: Aug 13 2019, 04:20 PM IST

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत है, ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री की राज्यसभा में वापसी तय है। मनमोहन सिंह अगर जीतते हैं, तो वे 6वीं बार राज्यसभा जाएंगे। इससे पहले मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन उनका कार्यकाल जून में खत्म हो गया था। असम में कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं था, इसलिए पार्टी ने वहां चुनाव ना लड़ने का फैसला किया था।
 
1991 में पहली बार असम से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वे 1991, 1995, 2001, 2007 और 2013 में  पांच बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। उन्होंने 1999 में दक्षिण दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वे हार गए थे।  

पहली बार कोई पूर्व पीएम राजस्थान से होगा राज्यसभा सदस्य
राजस्थान की 10 राज्यसभा सीटों में 9 भाजपा के पास हैं। राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हुई। इस पर 26 अगस्त को चुनाव होगा और उसी दिन नतीजों का ऐलान हो जाएगा। इस सीट से जीते सदस्य का 2024 तक कार्यकाल रहेगा। मनमोहन सिंह अगर जीतते हैं तो यह पहला मौका कि राजस्थान से कोई पूर्व पीएम राज्यसभा पहुंचेगा।

राजस्थान से ये दिग्गज नेता भी पहुंच चुके हैं सदन
- वेंकैया नायडू:  मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 2016 में राजस्थान से ही राज्यसभा सभा सदस्य बनकर सदन पहुंचे थे। उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया था। 
नेजमा हेपतुल्ला: पूर्व केंद्रीय मंत्री नेजमा हेपतुल्ला 2004 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुनी गईं। 2007 में वे उपसभापति भी रहीं। 2014 में उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई। अभी वे मणिपुर की राज्यपाल हैं।
आनंद शर्मा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को 2010 में यूपीए सरकार में राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया था। वे उस दौरान केंद्र में मंत्री भी थे। इसके बाद 2016 में वे हिमाचल से राज्यसभा पहुंचे।
- जसवंत सिंह: अटल बिहारी सरकार में वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने वाले जसवंत सिंह चार बार राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वे यहां से 
- अल्फोन्स कन्ननथनम: 2017 में मोदी के कैबिनेट विस्तार में अल्फोन्स कन्ननथनम को मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। 
- नटवर सिंह: कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह राजस्थान से 2002-2006 तक राज्यसभा सदस्य रहे। वे यूपीए सरकार में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
- राम जेठमलानी:  राम जेठमलानी सबसे अधिक पांच बार यहां से राज्यसभा सदस्य रहे। पहली बार वह 1988 में जनता दल से राज्यसभा पहुंचे थे। उसके बाद से लेकर 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे। केंद्र में वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान वह मंत्री भी रहे।


राजस्थान विधानसभा की मौजूदा स्थिति

कुल सीटें200
कांग्रेस100
भाजपा73
बसपा
आरएलपी3
निर्दलीय13
अन्य5


राज्यसभा की मौजूदा स्थिति

भाजपा78
कांग्रेस46
तृणमूल13
एआईएडीएमके11
सपा10
बीजद7
जनता दल6
टीआरएस6
निर्दलीय और अन्य6
डीएमके5
आरजेडी5
सीपीआई5
बसपा4
एनसीपी4
नामित4

Share this article
click me!