
नई दिल्ली. आज एमपी, केरल और आंध्र प्रदेश राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के लोगों को अपने स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम मोदी के साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी इस मौके पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि स्थापना दिवस पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शांति और समृद्धि का प्रतीक बनकर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा कर रहा एमपी
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, मध्यप्रदेश के लोगों को उनके राज्य दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि राज्य प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और एक आत्मानिर्भर भारत के हमारे सपने को साकार करने में लंबे समय से योगदान दे रहा है।
केरल लोकप्रिय स्थानों में से एक
प्रधानमंत्री ने 'केरल पीरवी दिवस' के अवसर पर केरल के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं, जिसे केरल गठन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। केरल पीरवी दिवस पर केरल के अद्भुत लोगों को शुभकामनाएं देता हूं, राज्य ने हमेशा भारत की तरक्की में अमिट योगदान दिया है। केरल की प्राकृतिक सुंदरता ने इसे सबसे लोकप्रिय स्थलों में बनाया है। केरल दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। केरल की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
कड़ी मेहनत का पर्याय है आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर वहां के लोगों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश कड़ी मेहनत और करुणा का पर्याय है। आंध्र प्रदेश से संबंधित लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है। एपी के गठन दिवस पर लोगों की विकास आकांक्षाओं के लिए उनको शुभकामनाएं। इस बीच, पीएम मोदी ने कर्नाटक, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल सहित अन्य राज्यों के लोगों के लिए गठन के दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.