जहांगीरपुरी हिंसा: गोलीबारी के आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, छतों से फेंके पत्थर

Published : Apr 18, 2022, 02:05 PM ISTUpdated : Apr 18, 2022, 03:44 PM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: गोलीबारी के आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, छतों से फेंके पत्थर

सार

दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Violence) में सोमवार को एक बार फिर पथराव किया गया। पुलिस गोली चलाने के आरोपी सोनू की पत्नी को पूछताछ के लिए ले जा रही थी तभी पुलिस पर घरों के छतों और बालकनियों से पथराव कर दिया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Violence) में सोमवार को एक बार फिर पथराव किया गया है। पुलिस गोलीबारी करने वाले आरोपी सोनू शेख की पत्नी को पूछताछ करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान इलाके की लगभग 50 महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा सोमवार को हिरासत में ली गई महिला आरोपी सोनू की पत्नी है।

सोनू ने शनिवार को झड़प के दौरान कथित तौर पर फायरिंग की थी। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई। इस दौरान अलग-अलग घरों की छतों और बालकनियों से पथराव किया गया। खबर मिल रही है कि महिलाओं ने पथराव किया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी घरों में गईं और महिलाओं को हिंसा नहीं करने के लिए समझाया। मौके पर भारी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

फरार है सोनू शेख
पुलिस उपायुक्त उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अनुसार सोनू फरार है। उसकी तलाश चल रही है। सोनू के परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव किए। पुलिस सोनू की तलाश में उसके घर गई थी। अधिकारी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग की और महिला सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को शांत कराया। घटना उस जगह से 100 मीटर दूर हुई जहां शनिवार को हिंसा हुई थी। भारतीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के रैपिड एक्शन फोर्स ने मौके पर मानव श्रृंखला बनाई है। हेडगियर वाली महिला आरएएफ कर्मी तैनात हैं।

23 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 100 से अधिक आरोपियों की पहचान की है। आरोपियों की तलाश चल रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि दोनों पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा की शुरुआत मामूली विवाद के बाद हुई थी। पुलिस सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी नजर रख रही है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अभी तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- जहांगीरपुरी में पुलिस पर पथराव: बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिये को लेकर लोगों में आक्रोश-कहां हैं CAA व NRC

शोभायात्रा पर हुआ था पथराव
बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव किया गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने आगजनी और गोलीबारी भी की थी। इस घटना में 8  पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा में फैली बड़ी अफवाह, हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir: डोडा में खन्नी टॉप के पास खाई में गिरा सेना का वाहन, तस्वीरों में रेस्क्यू ऑपरेशन की PHOTOS
Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!