गाजियाबाद में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड!

Published : Oct 19, 2022, 12:39 PM ISTUpdated : Oct 19, 2022, 01:03 PM IST
गाजियाबाद में महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड!

सार

दिल्ली से लगे गाजियाबाद में 40 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में रॉड डालने की घटना भी सामने आई है।

नई दिल्ली। दिल्ली से लगे गाजियाबाद में 40 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में रॉड डालने की घटना भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया है। 

5 लोगों ने दो दिन तक किया गैंगरेप : 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से देर रात जब लौट रही थी, तभी उसे कुछ लोग जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। उसे जब सड़क किनारे से उठाया गया, तब भी रॉड उसके अंदर थी। वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने रॉड वाली बात से किया इनकार : 
हालांकि, स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात झूठी है। पुलिस के मुताबिक, टंग क्लीनर जरूरी मिला है, लेकिन रॉड वाली बात गलत है। फिलहाल पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इन 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है केस : 
बता दें कि एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब हैं। गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को पहले से जानते हैं और आपस में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला का सुसराल शहादरा के दुर्गापुरी में है। वहीं की प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे की घटना : 
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को सुबह करीब 3:30 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से जानकारी मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली के नंद नगरी की रहने वाली है। एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के घर बर्थडे मनाने आई थी। जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तो वहां से कुछ लोग उठा ले गए, जो उसके परिचित ही हैं। 

ये भी देखें : 

पार्क में प्राइवेट टाइम स्पेंड कर रहा था कपल: तभी आ धमके मनचले-BF के सामने उतारवाए गर्लफ्रेंड के कपड़े, फिर...

Shocking Facts: कहीं सुहागरात पर बेटी के कमरे में मौजूद रहती है मां, तो कहीं कंडोम पहन रेप करना क्राइम नहीं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा