ठेले पर डाबेली बेचने वाला दुकानदार सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा वायरल?

Published : Feb 07, 2025, 10:33 AM IST
viral video on social media

सार

दाबेली-वड़ा पाव बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस शख्स की तुलना गौतम अडाणी से कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां ठेले पर दाबेली और वड़ा पाव बेचने वाले दुकानदार की तुलना गौतम अडानी से की जा रही है। वीडियो में एक दुकानदार ठेले पर वड़ा पाव और दाबेली बेचता नजर आ रहा है, जिसकी शक्ल अडानी से मिलती-जुलती है।

गौतम अडानी से क्यों हो रही है तुलना? 

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति वड़ा पाव और दाबेली की दुकान पर खड़े दुकानदार की शक्ल को अपने फोन में गौतम अडानी की तस्वीर से मिलाता नजर आता है। दुकानदार की शक्ल हुबहु गौतम अडानी से मिलती है। इसे देखने के बाद वह हैरान रह जाता है। शख्स इसे अपने कैमरे में कैद कर लेता है सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दिख रहे पेमेंट के QR कोड को स्कैन करने पर दुकानदार का नाम 'राजगोर दर्शन धिराज' सामने आया। 11 सेकंड की इस क्लिप में लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्कैम 1992' का थीम सॉन्ग भी जोड़ा गया है, जिसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया था। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बस 19-20 का ही तो फर्क है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेले में बिछड़ा हुआ अडाणी का भाई।’ 

यह भी पढ़ें: 38वें राष्ट्रीय खेल के बीच वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले, जानिए किसने मारी बाजी?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत