गौतम गंभीर ने दिखाई दरियादिली, मौत से जंग लड़ रही पाकिस्तानी बच्ची की इस तरह की मदद

Published : Oct 19, 2019, 06:40 PM ISTUpdated : Oct 19, 2019, 08:09 PM IST
गौतम गंभीर ने दिखाई दरियादिली, मौत से जंग लड़ रही पाकिस्तानी बच्ची की इस तरह की मदद

सार

सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की मांग पर विदेश मंत्रालय ने दिल की बीमारी से जूझ रही पाकिस्तान की एक बच्ची और उसके परिजनों को भारत का वीजा जारी किया है। 

नई दिल्ली. सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की मांग पर विदेश मंत्रालय ने दिल की बीमारी से जूझ रही पाकिस्तान की एक बच्ची और उसके परिजनों को भारत का वीजा जारी किया है। दरअसल, पाकिस्तान की यह बच्ची भारत में हार्ट सर्जरी कराना चाहती है। बच्ची के परिजनों ने गौतम गंभीर से मदद मांगी थी।

विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने गंभीर की मांग पर पाकिस्तानी बच्ची उमाइमा अली और उसके परिजनों को वीजा जारी किया। उन्होंने पत्र में लिखा, मैंने इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को वीजा जारी करने के लिए कहा है। 

गंभीर ने कविता शेयर की
गंभीर ने विदेश मंत्रालय का लेटर शेयर करते हुए पीएम मोदी, अमित शाह और जयशंकर प्रसाद को धन्यवाद कहा। गंभीर ने कविता भी शेयर की, ''उस पार से एक नन्हे दिल ने दस्तक दी, इस पार दिल ने सब सरहदें मिटा दी। उन नन्हे कदमों के साथ बहती हुई मीठी हवा भी आई है, कभी-कभी ऐसा भी लगता है जैसे बेटी घर आई है।''

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Petrol Price Today: हैदराबाद में पेट्रोल ₹110 पार, UP के इन शहरों में ₹100 से कम! जानें आज का रेट
PM Modi in Sweden: यूरोप के टॉप CEOs से पीएम मोदी ने ले लिया ये बड़ा कमिटमेंट, चीन को लगेगी मिर्ची!