भविष्य में युद्धों को कैसे जीतेगी भारतीय सेना, आर्मी चीफ नरवणे ने शेयर किया मंत्र

बढ़ती हुई चुनौतियों को देखते हुए भारत के आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने कहा, उनकी सेना भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए अपनी संरचनाओं और क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2021 1:02 PM IST

नई दिल्ली. बढ़ती हुई चुनौतियों को देखते हुए भारत के आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने कहा, उनकी सेना भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए अपनी संरचनाओं और क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है। 

'मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस: फ्यूचर ऑफ कन्फ्लिक्ट्स' विषय पर आयोजित भारतीय सेना की सह-वेबिनार को संबोधित करते हुए आर्मी चीफ ने कहा, भारत के आक्रामक रुख को और मजबूत करने की जरूरत है। 

Latest Videos

नई तरह की चुनौतियों का किया जिक्र
आर्मी चीफ नरवणे ने चुनौतियों के बदलते पैटर्न पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टैंक और फाइटर जेट जैसे युद्धक प्लेटफॉर्म कभी 20वीं सदी में युद्ध के मुख्य आधार थे, लेकिन अब नईं चुनौतियां उभर रही हैं। उन्होंने आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच युद्ध का भी जिक्र किया।

जनरल नरवणे ने संकेत दिए कि भारत ड्रोन युद्ध में भी अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। नरवणे 15 जनवरी को सेना दिवस परेड के दौरान ड्रोन के प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहे थे। सेना दिवस पर भारतीय सेना ने ड्रोन के इस्तेमाल से कई लक्ष्यों को नष्ट करके दिखाया। 

सीमाओं के सही निर्धारण से चुनौतियां 
आर्मी चीफ ने कहा, हमारी उत्तरी सीमाओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है, उसको लेकर हमें अपनी सीमाओं के बारे में विचार करना चाहिए। सीमाओं के सही निर्धारण नहीं होने के चलते हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सरंक्षण के संबंध में चुनौतियां हैं। 

सेना प्रमुख ने कहा, चुनौतियां तीव्रता और बड़े पैमाने पर बढ़ी हैं। मल्टी डोमेन ऑपरेशन्स को लेकर नरवणे ने कहा, भारत को गतिरोध में विरोधियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने की जरूरत है।

Share this article
click me!

Latest Videos

पुलिस वाले गेट पे खड़े होइके लाठी चार्ज कई देहन..Durga Visarjan के दौरान योगी राज में बवाल
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?
चुनाव में हार-गर्लफ्रेंड की हत्या, जानें कैसे गैंगस्टर बना Lawrence Bishnoi ? । Baba Siddique Death
Karwa Chauth 2024: करवाचौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें मंत्र और शुभ मुहूर्त
Ratan Tata के निधन के बाद Shantanu Naidu ने लिखा भावुक पोस्ट, शब्दों में दिखा न खत्म होने वाला दर्द