
US Visa: अब अमेरिका की यात्रा अब आसान नहीं रहा। अगर आपके पास वैध अमेरिकी वीजा या ग्रीन कार्ड भी है, तब भी आपको अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोका जा सकता है। वहां आपकी तलाशी ली जा सकती है, आपके मोबाइल या लैपटॉप की जांच हो सकती है, और जरूरत पड़ी तो आपको वापस भी भेजा जा सकता है। यह सब अमेरिका की नई इमिग्रेशन नीति के तहत हो रहा है, जिसे ट्रंप प्रशासन ने सख्त बना दिया है।
अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब अमेरिका का वीजा पाने के लिए सिर्फ दस्तावेज और योग्यता ही नहीं बल्कि आपकी सोशल मीडिया गतिविधियां भी बड़ी भूमिका निभाएंगी। यह नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसका असर अमेरिका के छात्र वीजा और अमेरिका जाने का प्लान कर रहे लोगों पर भी पड़ेगा।
अगर आप अमेरिका में पढ़ाई करने या स्थायी रूप से रहने की योजना बना रहे हैं तो आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी वीजा अधिकारी देख सकते हैं। USCIS ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति की सोशल मीडिया पोस्ट में हमास फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद, लेबनान का हिजबुल्लाह या यमन के हूती विद्रोहियों का समर्थन किया गया है, तो उसे यहूदी विरोधी सामग्री माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने से पहले सोच लें… चीन ने अपने नागरिकों को अमेरिका यात्रा को लेकर किया अलर्ट
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की असिस्टेंट सेक्रेटरी फॉर पब्लिक अफेयर्स, ट्रिसिया मैकलॉफलिन ने अमेरिका की नई आव्रजन नीति को लेकर स्पष्ट और सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, "दुनिया भर के आतंकी समर्थकों के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.